फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jageshvar mahadev temple shivalinga increase on mahashivratri in varanasi

काशी में है अनोखा शिवालय, महाशिवरात्रि पर जौ बराबर बढ़ जाता है मंदिर में स्थापित शिवलिंग

Wed, 24 Jul 2019 03:59 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 24 Jul 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Jageshvar mahadev temple shivalinga increase on mahashivratri in varanasi
सिद्धपीठ श्री जागेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

यूं तो काशी के कण-कण का अपना महात्म्य है पर यहां के शिव मंदिरों की महिमा अपरंपार है। जी हां, बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ की नगरी में एक लिंग ऐसा भी है जो हर महाशिवरात्रि पर जौ के बराबर बढ़ जाता है। वह है ईश्वरगंगी स्थित सिद्धपीठ श्री जागेश्वर महादेव मंदिर का शिवलिंग। 

विज्ञापन


सावन में जागेश्वर महादेव के दर्शन, पूजन और रुद्राभिषेक का खास महत्व है। मान्यता है कि भगवान शिव यहां माता पार्वती के साथ विराजते हैं। यही वजह है कि यहां हर समय श्रद्धालुओं की कतार लगी रहती है।
विज्ञापन


मंदिर के महंत स्वामी मधुर कृष्ण ने बताया कि यहां की मान्यता है की शिवलिंग के दर्शन, स्पर्श व पूजन से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। स्कंदपुराण काशी खंड के अनुसार जिस समय भगवान शिव काशी छोड़कर मंदराचल चले गए थे तो जैगीषव्य ऋषि ने प्रण लिया था कि शिव के दर्शन के बाद ही जल की एक बूंद ग्रहण करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मंदिर की गुफा में कठिन तपस्या शुरू कर दी। उनके दृढ़ योग से शिव प्रसन्न हो गए। उन्होंने नंदी को लीला कमल के साथ ऋषि के पास भेजा। कमल को स्पर्श करते ही मुनि का क्षीण शरीर फिर से स्वस्थ हो गया। जैगीषव्य ऋषि ने भगवान शिव से यह वरदान मांगा कि आप यहां के शिवलिंग में हमेशा उपस्थित रहें।

इसके बाद भगवान शिव ने उनको यह वरदान दिया कि यह शिवलिंग दुर्लभ होगा और इसके दर्शन-पूजन से मनुष्य की हर कामना पूरी होगी। इसके बाद से हर साल शिवलिंग में वृद्धि होती है। मंदिर की गुफा का कोई अंत नहीं है।

एक बार इस गुफा की खुदाई की गई तो इतने विषधर निकलने लगे कि गुफा को बंद करना पड़ा। मंदिर के महंत स्वामी मधुर कृष्ण ने कहा कि अगर कोई इस शिवलिंग का तीन साल या तीन महीने ही दर्शन कर ले तो उसके सारे कष्ट दूर होने के साथ मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed