फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jackal attacks of students in sonbhadra rescue also chased away one injured Villagers beat and death

छात्रों पर सियार का हमला: बचाव करने आए लोगों को भी दौड़ाया, एक घायल; ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला

Thu, 03 Oct 2024 11:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Oct 2024 11:39 PM IST
सार

Sonbhadra News: सियार के हमले की सूचना पाते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सियार ने उन पर भी हमला कर दिया। अपना बचाव करते हुए ग्रामीणों ने पीट-पीट कर सियार का मार डाला।

विज्ञापन
Jackal attacks of students in sonbhadra rescue also chased away one injured Villagers beat and death
ग्रामीणों ने पीट-पीट कर सियार का मार डाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव गांव में गुरुवार सुबह विद्यालय आ रहे छात्रों पर एक सियार ने हमला कर दिया। इसमें एक छात्र जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने सियार को मार डाला।

विज्ञापन


सुबह करीब 8.30 बजे छात्र-छात्राएं कंपोजिट विद्यालय खरुआंव जा रहे थे। करीब 20 छात्र-छात्राएं आगे पीछे होकर चल रहे थे। इस दौरान घोरावल-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर एक सियार पुलिया के पास से निकला और छात्र-छात्राओं को दौड़ा लिया। इससे भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा सातवीं का छात्र सोहित (13) सियार के चंगुल में फंस गया। सियार ने सोहित के पैर में काट लिया। आसपास के ग्रामीणों ने खदेड़ा तो सियार ने उन्हें भी दौड़ा लिया। सियार पास में गन्ने के खेत में छिप गया। गांव में शोर मचा कि भेड़िया आया है।

इसके बाद ग्रामीणों ने सियार को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। सोहित को सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया गया। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया कि सियार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed