फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   It was small prank with you same degree distributed among students in BHU 102th convocation

ये आपके साथ एक छोटा सा Prank था: BHU में छात्र-छात्राओं में बंटी एक ही उपाधि, फोटो सेशन का वीडियो वायरल

Mon, 12 Dec 2022 10:16 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Dec 2022 10:16 AM IST
सार

बीएचयू में 102वें दीक्षांत समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है कि- 'कैमरे की ओर देखकर फोटो खिंचवा लिजिए। ये आपके साथ एक छोटा सा Prank था।'

विज्ञापन
It was  small prank with you same degree distributed among students in BHU 102th convocation
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) का 102वां दीक्षांत समारोह इस बार अव्यवस्थाओं को लेकर सुर्खियों में है। 10 दिसंबर को स्वतंत्रता भवन में मुख्य आयोजन के बाद आज तक संकायों और संस्थानों में छात्रों में स्वर्ण पदक, उपाधि का वितरण होना है। दो दिन पहले जहां उपाधि ग्रहण के लिए उत्तरीय और साफा ना मिलने से नाराज छात्रों ने मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया था। तो वहीं अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि दीक्षांत समारोह में मंच पर छात्र-छात्राओं को एक ही उपाधि सिर्फ फोटो सेशन के लिए दी जा रही है। शिक्षक माइक से छात्रों का नाम बारी-बारी से पुकार रहे हैं, मगर उपाधि नहीं बदल रही। सभी छात्र-छात्राओं ने एक ही उपाधि के साथ बारी-बारी से तस्वीर खिंचवाई और खाली हाथ मंच से उतरते चले गए।

विज्ञापन

'कैमरे की ओर देखकर फोटो खिंचवा लिजिए'

फेसबुक पर BHU Diaries नाम के पेज से यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि 'कैमरे की ओर देखकर फोटो खिंचवा लिजिए। ये आपके साथ एक छोटा सा Prank था।' इस वीडियो को सोमवार सुबह तक 9 लोगों ने शेयर किया है तो वहीं 16 लोगों ने कमेंट किया है। इस वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा कि यह वीडियो कला संकाय का है जहां रविवार को उपाधि वितरण हुआ था। इस अव्यवस्था के संबंध में चर्चा है कि कई छात्रों की उपाधि अभी बनी ही थी। वहीं, कुछ की उपाधि दीक्षांत समारोह के मंच तक ही नहीं पहुंची। लेकिन, विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में बुला लिया गया था।

फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर बीएचयू प्रशासन की ओर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि विश्वविद्यालय में 12 दिसंबर तक संकायों, संस्थानों में छात्रों में स्वर्ण पदक, उपाधि का वितरण होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed