फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   It is important for the youth to know about the heroes of the freedom struggle

स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के बारे में युवाओं को जानना जरूरी

Tue, 14 Sep 2021 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
It is important for the youth to know about the heroes of the freedom struggle
भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद की ओर से अमृत महोत्सव के तहत बीएचयू के विज्ञान संस्थान संगोष्ठी सभागार में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने भारतीय इतिहास से जुड़े सांस्कृतिक आयामों पर चर्चा की। इस दौरान बीएचयू के प्रभारी वीसी प्रो. वीके शुक्ला ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के बारे में युवाओं को जानना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ला ने कहा कि भारतीय इतिहास के ऐसे अनेक बिंदु हैं। जिनपर अभी बहुत कुछ लिखा जाना बाकी है और इतिहास शिक्षकों एवं शोधार्थियों को इस दिशा में काम करने की जरूरत है। काशी विद्यापीठ के इतिहासविद् प्रो. अशोक कुमार सिंह ने भारतीय संदर्भ में इस्लामिक साम्राज्यवाद को तीन चरणों में विभाजित करते हुए उसके विरोध में उस दौर में लगातार हो रहे भारतीय प्रतिरोध पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. बालमुकुद पांडेय, प्रो. अरुणा सिन्हा, जम्मू-कश्मीर अध्ययन केन्द्र के निदेशक डॉ. आशुतोष भटनागर, डॉ. अमित उपाध्याय आदि ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विनोद और डॉ. जयलक्ष्मी कौल ने बताया कि दो दिन में शोध पत्र भी पढ़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed