{"_id":"5b40d9f44f1c1b56238b50e5","slug":"invitation-card-of-group-marraige-ceremony-changed-in-night","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रातों-रात बदल गए सामूहिक विवाह समारोह के आमंत्रण कार्ड, जानिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातों-रात बदल गए सामूहिक विवाह समारोह के आमंत्रण कार्ड, जानिए मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के सोनभद्र में शनिवार को आयोजित हुए सामूहिक विवाह समारोह के लिए छपे आमंत्रण कार्डों को अचानक बदला गया। एक और खास बात रही कार्ड बदलने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दस घंटे पहले किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
sonbhadra
- फोटो : अमर उजाला
सूबे में पहली बार 1001 निर्धन जोड़ों वाले बड़े सामूहिक विवाह आयोजन के लिए शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों में आमंत्रण कार्ड का वितरण किया। पहले तो लोगों ने इसे सामान्य कार्ड समझा लेकिन जब कार्ड पर नजर पड़ी तो उसे अपना दल एस के रंग में रंगा देख चौंक पड़े।
group marriage
- फोटो : अमर उजाला
कार्ड को लेकर हो रही चर्चा जब अमर उजाला तक पहुंची तो कार्ड के फोटोग्राफ्स हासिल किए गए। इसके बाद अधिकारियों से सरकारी कार्यक्रम के कार्ड पर सियासी रंग की जानकारी चाही तो अधिकारियों ने टालमटोल का रवैया अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर-वधू के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
जब इस बात की जानकारी प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय को हुई तो उन्होंने संबंधितों को फटकार लगाई। तब जाकर रात में कार्ड का कलर बदला गया। उसमें मुख्य अतिथि के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, सूबे के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय का नाम जोड़ा गया।
विज्ञापन
sonbhadra
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रात एक बजे खुद सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने वाट्सएप ग्रुप पर बदले रंग का कार्ड शेयर भी किया। हालांकि अपना दल एस रंग में कार्ड के बांटे जाने के बाद कार्यक्रम के कुछ घंटे पूर्व कार्ड का रंग बदले जाने को लेकर सवाल उठते रहे।