{"_id":"6164696d8ebc3e298f4b7386","slug":"international-girl-child-day-girls-took-out-rally-in-pm-modi-adarsh-gram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस: पीएम मोदी के आदर्श ग्राम में बालिकाओं ने निकाली रैली, मांगा बराबरी का हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस: पीएम मोदी के आदर्श ग्राम में बालिकाओं ने निकाली रैली, मांगा बराबरी का हक
Mon, 11 Oct 2021 10:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : @BJPLive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आशा समिति व लोक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 11 अक्तूबर को चंदापुर से प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम जयापुर में सैकड़ों बालिकाओं ने भ्रूणहत्या, बालविवाह के खिलाफ रैली निकाली।
विज्ञापन
जिसमें चंदापुर, भीखमपुर, ढढोरपुर, भीमचण्डी, मुंगवार, जयापुर व आसपास के गांव से सैकड़ों लड़कियां शामिल थीं। रैली में शामिल लड़कियों ने प्रधानमंत्री से दहेज लोभियों व गर्भ में लड़कियों को मारने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने की मांग की। रैली के बाद चंदापुर बाजार में बालिका महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में यौन उत्पीड़न, भ्रूणहत्या व बालविवाह जैसे विषयों पर नाटक मंचन किए गए। बालिका शिक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक कमला का कमाल भी प्रस्तुत किया गया। लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लॉक के दर्जनों गांव में बालिका हिंसा विरोधी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेबी, संचालन सीमा ने किया। इसमें रेनू, राजकुमारी, मैनमबानो, आशा राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन