फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inspector recruitment online examination will be held at eight centers in the district

जिले में आठ केंद्रों पर होगी दरोगा भर्ती ऑनलाइन परीक्षा

Fri, 12 Nov 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Inspector recruitment online examination will be held at eight centers in the district
दरोगा सहित समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 2020-21 शहर के आठ केंद्रों पर आयोजित होगी। शुक्रवार से शुरू होकर तीन दिसंबर तक चलने वाली परीक्षा के बाबत पुलिस अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। प्रतिदिन होने वाली परीक्षा तीन पालियों में होगी। कमिश्नरेट पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपील किया है कि परीक्षा केंद्र पर समय से 30 मिनट पहले पहुंचें। तीन पालियों में चलने वाली प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक, द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक और तृतीय पाली की परीक्षा शाम चार बजे से शाम छह बजे तक आयोजित होगी। डीसीपी काशी अमित कुमार को नोडल अफसर बनाया गया है। तीन दिसंबर तक चलने वाली परीक्षा में लगभग एक लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

यह है आठ केंद्र
-जेएनएम कालेज आफ आईटी इंस्टीट्यूट, खुशहाल नगर कालोनी सेक्टर ए, नटिनियादाई मंदिर के पास, शिवपुर -मो. 9118451377
-ज्ञान गंगा इंस्टीट्यूट आफ टेकभनलाजी, दादूपुर क्रिस्ट नगर, शिवपुर -मो. 8115420046
-धनुराम आनलाइन टेस्ट एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन, धर्मेश्वर महादेव मंदिर के सामने धर्मवीर नगर कालोनी, चितईपुर-मो. 9415227326
-कंप्यूटर इंस्टीट्यूट आफ टेकभनलाजी, सी-ब्लाक, विश्वकर्मा नगर एक्सटेंशन नासिरपुर रोड ससुवाही, चितईपुर-मो. 7905651347
-एजीएम इंफोटेक, गांधी मेमोरियल स्कूल, सुंदरपुर, करौंदी रोड, चितईपुर-मो. 7007326622
-वीएस इंफोटेक, माधोपुर, सिगरा--मो. 9451095095
-अल्प्रान साफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, अर्जुन काम्प्लेक्स, तीसरी मंजिल रथयात्रा-महमूरगंज--मो. 9839030001
-आर्य महिला पीजी कॉलेज, हथुआ मार्केट के पास, चेतगंज--मो. 7084155513
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed