{"_id":"66002460193ef2f6250afb3b","slug":"india-candidate-ajay-rai-reached-in-varanasi-said-pindra-my-workplace-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: ‘इंडिया’ का प्रत्याशी घोषित होने के बाद अजय राय पहुंचे पिंडरा, बोले- यह मेरी कर्मभूमि रही है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: ‘इंडिया’ का प्रत्याशी घोषित होने के बाद अजय राय पहुंचे पिंडरा, बोले- यह मेरी कर्मभूमि रही है...
Sun, 24 Mar 2024 06:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2024 06:34 PM IST
सार
UP Politics: दर्जनभर गाड़ियों के काफिला के साथ पिंडरा पहुचने पर कांग्रेस और सपाइयों ने भव्य ढंग से ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात मंदिर में पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद पूरे बाजार में पैदल ही चलकर लोगों से मिलने-जुलने के बाद शहर की तरफ निकल गए।
विज्ञापन
पिंडरा में जनता का अभिवादन स्वीकार करते अजय राय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि पिंडरा मेरी कर्मभूमि रही है और यहां के लोंगो से आशीर्वाद लेने आया हूं। यहां के जनता का आशीर्वाद लिए आगे नही बढ़ सकता।
विज्ञापन
उक्त बातें रविवार को अपराह्न में लखनऊ से ‘इंडिया’ के प्रत्याशी घोषित होने के बाद पिंडरा स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में दर्शन-पूजन बाद जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मेरी राजनैतिक शुरुआत पिंडरा से हुई और कार्य का शुभारंभ पिंडरा से किया है। मोदी के खिलाफ में चुनावी रण की शुरुआत पिंडरा से कर रहा हूं।
विज्ञापन
इसके पूर्व पौने तीन बजे दर्जनभर गाड़ियों के काफिला के साथ पिंडरा पहुचने पर कांग्रेस और सपाइयों ने भव्य ढंग से ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात मंदिर में पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद पूरे बाजार में पैदल ही चलकर लोगों से मिलने-जुलने के बाद शहर की तरफ निकल गए। इस दौरान सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, प्रदेश सचिव कमलेश यादव, नंदलाल जायसवाल, संजय पांडेय, विस अध्यक्ष मनोज यादव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार, श्रीप्रकाश सिंह,राकेश सिंह, प्रदीप यादव, प्रमोद सिंह मुन्ना, सुरेश यादव, नवप्रकाश सिंह, मुकेश यादव, ऊदल पटेल, अनिल गुप्ता व सुनील उर्फ खंजाटी सिंह समेत अनेक कांग्रेस व सपा के कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन