{"_id":"b41adb9629ac413f8c41e15039c6b922","slug":"increase-medical-and-paramedical-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ेंगे चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ेंगे चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 05 Jan 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने सोमवार को रेलवे के मंडल चिकित्सालय और मंडुवाडीह कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया।
सबसे पहले वे मंडल चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की कमी एवं मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि कमियों को दूर किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद टंडन को निर्देश दिए कि लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कराएं।
उन्होंने इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, सर्जिकल वार्ड, आईसीयू वार्ड एवं विश्रामगृह का भी हाल जाना। मरीजों और परिचारकों से भी मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधीक्षक एवं डॉक्टरों से चर्चा कर सुविधाओं का जायजा लेने के बाद उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने मंडुवाडीह कोचिंग डिपो का भी निरीक्षण किया। वहां साफ-सफाई, शिवगंगा एक्सप्रेस के खाली रैकों को भी देखा। साथ ही अन्य गाड़ियों की सुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। मंडुवाडीह में बन रही वाशिंग लाइन को जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा। साथ ही अन्य उपकरणों का भी हाल जाना। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक एसके कश्यप, डॉ. आरपी सिंह, वीके गुप्ता, एसपी तिवारी, मनोज कुमार सिंह, डॉ. त्रिभुवन गुप्ता आदि उपस्थित थे।