फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Income tax raids on two large factories of Ramnagar Industrial Area checking of bills and documents

रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया की दो बड़ी फैक्ट्रियों पर आयकर का छापा, बिल व दस्तावेजों की जांच

Tue, 29 Dec 2020 08:44 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 29 Dec 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Income tax raids on two large factories of Ramnagar Industrial Area checking of bills and documents
demo pic

कोलकाता से आई आयकर विभाग की टीम ने वाराणसी के अधिकारियों के साथ रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दो बड़ी फैक्ट्रियों में छापा मारा। इस दौरान टीम ने आयरन फैक्ट्री व फ्लोर मिल में दस्तावेजों को खंगाला। टीम ने फैक्ट्री में कच्चे माल से लेकर तैयार माल की जानकारी हासिल की। इसके साथ ही कई खरीद व बिक्री से जुड़े कई दस्तावेजों को देखा। टीम की ओर से व्यापारी के चुनार, समेत कोलकाता स्थित फैक्ट्रियों में भी छापा मारा गया है। फिलहाल अधिकारी फैक्ट्री में ही हैं और जांच चल रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने पर टैक्स चोरी का मामला सामने आ सकता है।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे चार गाड़ियों से इनकम टैक्स विभाग की बीस सदस्यीय टीम रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया पहुंची। टीम में कोलकाता के साथ वाराणसी आयकर विभाग के अधिकारी शामिल रहे। इसके बाद टीम दो भागों में बंट गई। दो टीमों ने क्षेत्र के आयरन फैक्ट्री और फ्लोर मिल में छापा मारा।
विज्ञापन



टीम ने सबसे पहले दोनों फैक्ट्रियों के मुख्य गेट को बंद कर दिया। वहीं कर्मचारियों के बाहर से अंदर और अंदर से बाहर जाने पर रोक लगा दी। इसके बाद टीम फैक्ट्री स्थित आफिस पहुंची। वहां उन्होंने खरीद व बिक्री से जुड़े दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान टीम ने प्रोडक्शन यूनिट में जाकर कच्चा माल और तैयार माल देखा। इसके बाद कागजात देखे और उसे जब्त कर लिया। टीम ने जीएसटी, ई-वे बिल समेत अन्य दस्तावेजों को खंगाला। टीम ने वाराणसी के रहने वाले व्यापारी के कोलकाता, चुनार समेत कई ठिकानों पर छापा मारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed