फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Income Tax Raid: How much property does Abu Azmi own in Varanasi

Income Tax Raid: वाराणसी में अबू आजमी की कितनी प्रॉपर्टी? ड्राइवर-नौकर के नाम पर भी जमीन और आलीशान फ्लैट

Sun, 08 Oct 2023 03:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 Oct 2023 03:56 PM IST
सार

Abu Azmi News: समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के वाराणसी, मुंबई समेत अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग की 40 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। वाराणसी में ही अबू आजमी पर सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन
Income Tax Raid: How much property does Abu Azmi own in Varanasi
वाराणसी में सपा नेता अबू आजमी के ठिकानों पर छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में आयकर विभाग के छापे में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आरोप है कि समाजवादी पार्टी के नेता व महाराष्ट्र की एक सीट से विधायक अबू आजमी ने सगे- संबंधियों के साथ ही नौकर, ड्राइवर के नाम पर जमीन व आलीशान फ्लैट खरीदे हैं। वरूणा गार्डेंन में फ्लैट और बाबतपुर एयरपोर्ट के पास खरीदी गई जमीन में अबू आजमी की कंपनी के कुछ कर्मचारियों के नाम हैं।

विज्ञापन


जमीन की खरीद-फरोख्त से संबंधित दस्तावेतों की जांच से पता चला कि शहर के तीन बिल्डरों ने अबू आजमी के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मुंबई में भी अबू आजमी के प्रोजेक्ट पार्टनर हैं। अब बिल्डरों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। शहर के बिल्डर पिछले कई वर्षों से अबू आजमी के साथ काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

विनायक ग्रुप के बैंक खातों से लंबा-लंबा ट्रांजेक्शन

आयकर अधिकारियों के अनुसार, बाबतपुर एयरपोर्ट के पास जमीन पर शहर का सबसे बड़ा आवासीय प्रोजेक्ट बनाया जाना था। यह जमीन भी तीन से चार लोगों के नाम से खरीदी गई है। बिल्डर गणेश गुप्ता, सर्वेश अग्रवाल, मुंबई के एक और बिल्डर ने विनायक प्लाजा प्रोजेक्ट बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अबू आजमी पर आयकर विभाग ने कसा शिकंजा,  बनारस में विनायक प्लाजा के दो फ्लोर और 42 फ्लैट सीज
 

इसमें अबू आजमी ने निवेश किया है, लेकिन कागजात में कहीं भी नाम नहीं है। मगर, विनायक ग्रुप के बैंक खातों से लंबा-लंबा ट्रांजेक्शन हुआ है। यही कारण है कि आयकर विभाग की बेनामी विंग ने विभिन्न बैंक खातों को सीज किया है। आयकर विभाग की बेनामी विंग यह भी पता लगा रही है कि अबू आजमी की कंपनी से और किन-किन बिल्डरों का जुड़ाव है।

अबू आजमी ने 2007 में रखा रियल इस्टेट के क्षेत्र में कदम

Income Tax Raid: How much property does Abu Azmi own in Varanasi
अबू आजमी - फोटो : Twitter

पहले सिल्क व्यापारी और फिर रियल इस्टेट कारोबारी के रूप में अपनी छाप छोड़ने वाले बिल्डर गणेश गुप्ता, साड़ी कारोबारी सर्वेश अग्रवाल के साथ मिलकर अबू आजमी ने 2007 में पहला प्रोजेक्ट शिवपुर के वरूणा गार्डेंन के नाम से शुरू किया था। उस समय से वरूणा गार्डेन अपार्टमेंट शहर का सबसे महंगा और पॉश माना जाता रहा है। इस प्रोजेक्ट में मुंबई के एक और बिल्डर ने साथ काम किया था। वर्ष 2012-13 में अबू आजमी ने शहर के बीच मलदहिया चौराहे पर विनायक प्लाजा प्रोजेक्ट शुरू कराया। कई विवादों का निपटारा करते हुए विनायक प्लाजा का निर्माण पूरा हो सका।

इसमें बिल्डर गणेश गुप्ता, सर्वेश अग्रवाल, मुंबई के एक अन्य बिल्डर ने काम किया। छापा मारने वाली टीम के मुताबिक, शॉपिंग कांप्लेक्स के तौर पर बने विनायक प्लाजा में अबू आजमी का पैसा लगा है। मगर, कहीं भी लिखा पढ़ी में नाम सामने नहीं आया। अब अबू आजमी के साथ काम करने वाले अन्य बिल्डरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। तमाम संपत्तियां बेनामी हैं। बिल्डर गणेश गुप्ता का तीन वर्ष पहले निधन हो चुका है। अब विनायक ग्रुप में गणेश गुप्ता की पत्नी आभा गुप्ता व सर्वेश अग्रवाल साझेदार हैं।

हवाला के जरिये भेजे रुपये

आयकर अधिकारियों ने बताया कि 2018 से 2022 तक विनायक ग्रुप को 200 करोड़ की आय हुई थी। इसमें 160 करोड़ रुपये का आयकर खुलासा किया गया था। मार्च 2023 में जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि 40 करोड़ रुपये अबू आजमी को हवाला के जरिये भेजे गए थे। इस पर अबू आजमी को नोटिस भेजा गया था।

बिल्डर से अबू आजमी की पुरानी दोस्ती

दशाश्वमेध क्षेत्र के पक्के महाल के रहने वाले स्वर्गीय गणेश गुप्ता और अबू आजमी में पुरानी दोस्ती थी। इसके बाद ही गणेश मुंबई में रहने लगे थे। वहीं जाकर रियल इस्टेट कारोबार से जुड़े थे। बाद में उन्होंने अपनी करोड़ों की पैत्तृक संपत्ति को दान कर दी थी। 30 अगस्त 2019 को गणेश गुप्ता का लंबी बीमारी के चलते मुंबई में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद वाराणसी का कारोबार और मलदहिया का विनायक प्लाजा उनका एक भरोसेमंद संभालता है। गणेश की पत्नी आभा गुप्ता और बच्चे मुंबई में ही रहते हैं।

बिल्डरों की बढ़ी धड़कनें, बंद किए मोबाइल

40 घंटे तक वाराणसी में डेरा डालने वाली आयकर विभाग लखनऊ की टीम ने विनायक ग्रुप से जुड़ाव रखने वाले तीन बिल्डरों से लंबी पूछताछ की है। बैंक खातों से लेकर अन्य कई दस्तावेज को खंगाले हैं। विनायक ग्रुप जुड़े शहर के और बिल्डरों की भी धड़कने बढ़ी हैं। विनायक ग्रुप के बिल्डरों से बैंक के जरिये लेनदेन करने वाले लोग भी परेशान हैं। छापे के बाद से ही सबके मोबाइल बंद हैं।

अबू आजमी की संपत्ति हो सकती है जब्त

आयकर अधिकारियों ने बताया कि लगभग ढाई सौ करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी जाएगी। मुख्यालय के आदेश के बाद बेनामी सपंत्ति जब्त की जा सकती है। फिलहाल वरूणा गार्डेंन के फ्लैट और विनायक प्लाजा के दो फ्लोर सीज किए गए हैं। सीज संपत्ति पर अगले आदेश तक कोई काम नहीं हो सकता है। आजमगढ़ के रहने वाले अबू आजमी समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष हैं। लंबे समय से मुंबई में रहते हैं। अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी की शादी फिल्म अभिनेत्री आयशा टाकिया से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed