फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Income Tax Department raids in Jaunpur and Varanasi, BJP leader Om Prakash Jaiswal questioned

जौनपुर में आयकर छापा: देर रात भाजपा नेता के घर से ब्रीफकेस लेकर निकले अफसर, टीम फार्म हाउस रवाना

Fri, 23 Jul 2021 10:34 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Fri, 23 Jul 2021 10:34 PM IST
सार

जौनपुर में भाजपा नेता, शराब कारोबारी और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल और उनके परिवार से जुड़े लोगों से टीम पूछताछ कर रही है। रात 10 बजे टीम ओम प्रकाश जायसवाल के आवास से एक ब्रीफकेस लेकर निकली। थोड़ी देर बाद कइयों को आवास से फार्म हाउस के लिए टीम लेकर गई।

विज्ञापन
Income Tax Department raids in Jaunpur and Varanasi, BJP leader Om Prakash Jaiswal questioned
ओमप्रकाश जायसवाल के जेसीज चौक स्थित आवास से निकली टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में भाजपा नेता, शराब कारोबारी और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल और उनके परिवार से जुड़े लोगों के यहां दूसरे दिन शुक्रवार को भी आयकर विभाग की टीम ने जांच जारी रखी। बृहस्पतिवार की देर रात वाराणसी से उनके सीए को लाया गया। कुछ घंटे बाद ओम प्रकाश जायसवाल की भयोहू व नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल और उनके पति को जेसीज चौराहे स्थित घर से फार्म हाउस पर लाया गया। शुक्रवार शाम पांच बजे भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल घर पहुंचे। 

विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार रात 10 बजे शाहगंज में आयकर विभाग की टीम ओम प्रकाश जायसवाल के जेसीज चौक स्थित आवास से एक ब्रीफकेस लेकर फॉर्म हाउस की ओर निकली। वहीं थोड़ी देर बाद ओमप्रकाश की पत्नी माधुरी जायसवाल और प्रदीप जायसवाल की दोनों बेटियों को आवास से फार्म हाउस के लिए टीम लेकर गई।
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे ओम प्रकाश जायसवाल और उनके परिवार से जुड़े लोगों के यहां एक साथ छापा मारा था। टीम रात करीब आठ बजे उनकी भयोहू गीता जायसवाल और भाई प्रदीप जायसवाल को लेकर उनके जेसीज चौराहे स्थित आवास पर गई। वहां जांच-पड़ताल और पूछताछ की। रात 10 बजे ओम प्रकाश जायसवाल के सीए को आयकर विभाग की टीम वाराणसी से लेकर शाहगंज पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजे जांच अधिकारियों की शिफ्ट बदली

करीब साढ़े चार घंटे की पूछताछ के बाद रात 12.30 बजे नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल को टीम के लोग वापस उनके फॉर्म हाउस लेकर गए। फिर, आधे घंटे बाद रात एक बजे प्रदीप जायसवाल को भी टीम फार्म हाउस लेकर रवाना हुई। सुबह सात बजे जांच अधिकारियों की शिफ्ट बदली गई और फिर पूछताछ और जांच-पड़ताल हुई।

फ्लोर मिल, फार्म हाउस और उनके संबंधी सुजीत जायसवाल के पंचवटी कॉलोनी स्थित आवास पर अधिकारियों की गाड़ियां खड़ी नजर आई। जिस जगह गाड़ियां खड़ी थीं, वहां किसी को अंदर या बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं थी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा था कि इन स्थानों पर भी अधिकारी जांच पड़ताल करने में जुटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed