फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Income tax department raid businessman vipin agrawal

पूर्वांचल के बड़े कारोबारी के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, हड़कंप

Fri, 17 Nov 2017 08:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 17 Nov 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
Income tax department raid businessman vipin agrawal
अायकर ‌व‌िभाग की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग ने शुक्रवार को वाराणसी के सीमेंट, स्टील, कोयला और तेल के कारोबारी दो भाइयों के यहां छापे की कार्रवाई की। विभाग की 15 टीमों ने बनारस, रामनगर, चंदौली और चुनार के अलावा बिहार, झारखंड, असम, कोलकाता और दिल्ली स्थित कारखानों व कार्यालयों समेत 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
विज्ञापन


शाम तक कार्रवाई जारी रही, जिसमें करोड़ों रुपये कर चोरी की आशंका में टीम ने कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिया है। इस कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


कारोबारी भाई विपिन और संजीव अग्रवाल का कई राज्यों में सीमेंट, स्टील, कोयला और तेल का बड़ा कारोबार है। आयकर विभाग को शिकायत मिल रही थी कि कारोबारी बड़े पैमाने पर कर की चोरी कर राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मद्देनजर अपर निदेशक (जांच) अभय ठाकुर के नेतृत्व में वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर, हल्द्वानी, बरेली, गोरखपुर और आगरा के अधिकारियों की 15 टीमें गठित की गईं।

शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे इन टीमों ने दोनों कारोबारियों के आवास के अलावा सभी कारखानों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर एक साथ छापा मार दिया। वाराणसी के जवाहर नगर, दुर्गाकुंड और लंका स्थित आवास पर कार्रवाई हुई। 

कई अहम दस्तावेज हाथ लगे

Income tax department raid businessman vipin agrawal
income tax

इसी तरह रामनगर और मिर्जापुर के चुनार में सीमेंट पैकेजिंग व स्टील फैक्ट्री, बिहार के कैमूर और रांची में इको सीमेंट फैक्ट्री तथा रोजमेरी सॉल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी हुई, जो शाम तक चलती रही। इसके अलावा कोलकाता, दिल्ली, असम और झारखंड में भी जांच जारी है।

झारखंड में विपिन ने बड़ा कोल ब्लाक आवंटित करा रखा है। अपर निदेशक ने बताया कि कारोबारी लगातार अपने कारोबार को घाटे में दिखा करोड़ों की कर चोरी कर रहे थे। साथ ही फर्जी सेल कंपनियां बनाकर कारोबार करने की भी शिकायतें थीं।

सर्च एंड सीजर की कार्रवाई के दौरान करोड़ों की आयकर कर की चोरी, आयकर विवरणी में गोलमाल, शेयर और जमीन खरीद-फरोख्त के दस्तावेज अफसरों के हाथ लगे हैं।

अफसरों ने बहीखाते, शेयर प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक, हार्ड डिस्क, लॉकर और स्टाक रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। टीम में आयकर उप निदेशक (जांच) संगीता यादव, अजय शुक्ला, आरके गढ़वाल, अशोक यादव, पीके श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, नवेंदु भट्टाचार्य और गणेश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed