फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›    In the Divyang murder case the witness received death threats, the family was shocked

वाराणसी : दिव्यांग हत्याकांड में गवाह को मिली जान से मारने की धमकी, सहमा परिवार

Sun, 22 Aug 2021 01:30 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 22 Aug 2021 01:30 AM IST
सार

लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत मड़वा गांव में तीन सितंबर 2019 को दिव्यांग पान विक्रेता दिलीप पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
 In the Divyang murder case the witness received death threats, the family was shocked
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी जिले के मढ़वा के दिव्यांग पान विक्रेता दिलीप पटेल की हत्या में गवाह उसके छोटे भाई को मोबाइल पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। हफ्ते भर में दो बार मिली धमकी से सहमे परिवार की सुरक्षा पुलिस ने बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


मढ़वा निवासी पीड़ित प्रदीप पटेल के अनुसार पहले छह अगस्त को मोबाइल पर धमकी दी गई। इसके बाद 19 अगस्त की रात दो मोबाइल नंबर पर फोन करके परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई। लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत मड़वा गांव में तीन सितंबर 2019 को दिव्यांग पान विक्रेता दिलीप पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन

मामले में मृतक पान विक्रेता के छोटे भाई प्रदीप पटेल की तहरीर पर कैंट थाने में इनामी बदमाश झुन्ना पंडित, रवि पटेल समेत छह अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त श्रीप्रकाश मिश्र उर्फ झुन्ना पंडित पर बाद में पुलिस ने एक लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था। 

12 अक्तूबर 2019 को पंजाब पुलिस ने रोपड़ में झुन्ना को गिरफ्तार किया था। इस मामले में उसके माता पिता को भी जेल भेजा गया था व उसकी लाखों की सम्पत्ति को भी पुलिस ने जब्त किया था। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी झुन्ना पंडित, रवि पटेल समेत कई अब भी जेल में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed