फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In court premises, Shauhar told wife three divorces

कोर्ट परिसर में शौहर ने बीवी को बोला तीन तलाक

Fri, 04 Oct 2019 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
In court premises, Shauhar told wife three divorces
न्यायालय परिसर में शौहर ने बोला तीन तलाक
विज्ञापन

एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
कोर्ट में चल रहे मुकदमे की पैरवी में आए थे दोनों
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। तीन तलाक संबंधी कानून और उसके संबंध में सजा का प्रावधान होने के बावजूद यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को कोर्ट परिसर में ही शौहर ने बीवी को तीन तलाक दे दिया। वह बीवी पर मुकदमे में सुलह कर के घर जाने का दबाव बना रहा था जबकि बीवी का कहना था कि वह उसे प्रताड़ित करता है। बीवी ने अपने अधिवक्ता से प्रार्थनापत्र लिखवा कर पति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक से मिलने शुक्रवार को गई लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।

आशमा का निकाह खेतासराय निवासी सिकंदर के साथ सात मार्च 2016 को हुआ था। विवाद होने पर दस मई 2017 को वह मायके चली आई। उसका शौहर से मुकदमा दीवानी न्यायालय में चल रहा है। शुक्रवार को मुकदमे की पैरवी के लिए दोनों आए थे। आशमा का आरोप है कि करीब एक बजे जब वह अपने अधिवक्ता के सीट पर बैठी थीं। तभी सिकंदर आया और मुकदमे में सुलह के लिए दबाव बनाते हुए साथ चलने को कहा। जब उसने कहा कि तुम मुझे प्रताड़ित करते हो तुम्हारे साथ नहीं जाऊंगी। तब सिकंदर ने आवेश में आकर कहा कि यदि तुम मुकदमे में सुलह नहीं करोगी और साथ नहीं जाओगी तो तुम्हें तीन तलाक दे दूंगा। उसके यह कहने पर कि अब तीन तलाक दोगे तो जेल जाओगे सजा होगी ।सिकंदर ने कहा कि वह शरीयत के हिसाब से चलता हैं। नए कानून को नहीं मानता। यह कहते हुए उसने वहीं आशमा को तीन बार तलाक बोल दिया और चला गया। अपनी मां के साथ आई आशमा,वहां बैठे अधिवक्ता सिकंदर के इस तेवर को देखकर अवाक रह गए। आशमा के कहने पर उसके अधिवक्ता ने दरखास्त बनाई जिसे लेकर वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय गई लेकिन मुलाकात न हो सकी तब उसने दीवानी न्यायालय आकर रजिस्टर्ड डाक से पुलिस अधीक्षक को दरखास्त भेजकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed