फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Baba's court, now the security personnel will do duty wearing a stand

बाबा दरबार में अब खड़ाऊं पहनकर ड्यूटी करेंगे सुरक्षाकर्मी

Sat, 01 Jan 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
In Baba's court, now the security personnel will do duty wearing a stand
श्री काशी विश्वनाथ धाम में अब सुरक्षाकर्मी खड़ाऊं पहनकर ड्यूटी करते दिखेंगे। ठंड को देख मंदिर प्रशासन ने शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों में खड़ाऊं का वितरण कराया। मंदिर परिक्षेत्र में ड्यूटी करने वाले सुरक्षाकर्मियों के लिए 180 खड़ाऊं मंगाए गए हैं। वहीं, अब कोई भी श्रद्धालु मंदिर परिसर में जूता-चप्पल पहनकर नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा के गर्भगृह में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए मंदिर प्रशासन ने खड़ाऊं के इंतजाम करवाए हैं। पुलिस के लिए जूता-चप्पल रखने का इंतजाम मंदिर के बाहर किया गया है। इसके साथ ही ठंड को देख भक्तों की सहूलियत के लिए मंदिर परिसर के चारों ओर मैट बिछाया गया है। इन व्यवस्थाओं के अलावा नए साल से भक्तों का डाटा भी मंदिर प्रशासन तैयार करेगा। इसके लिए मशीनें लगाई जा रही हैं। नए साल से भक्त कॉरिडोर क्षेत्र में भी घूम सकेंगे और अन्नक्षेत्र तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी लाभ उन्हें मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed