फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS BHU Director inaugurated 3 Tesla MRI machines installed in Radiology Department

Varanasi : 24 घंटे MRI जांच करने वाला पहला मेडिकल कॉलेज होगा आईएमएस बीएचयू, मरीजों को मिलेगी राहत

Sat, 27 Jan 2024 02:44 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 27 Jan 2024 02:44 PM IST
सार

बीएचयू अस्पताल में अब एमआरआई करना आसान होगा। मरीजों को अब एमआरआई कराने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए यहां रेडियोलॉजी विभाग में लगी 3 टेस्ला मशीन का आईएमएस निदेशक ने शनिवार को उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
IMS BHU Director inaugurated 3 Tesla MRI machines installed in Radiology Department
IMS BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में शनिवार को नई एमआरआई मशीन का आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर एसएन संखवार ने किया। विभाग में पहले से एक मशीन से जांच हो रही थी लेकिन अब एक साथ दो मशीन से जांच होने से मरीजों को बड़ी राहत होगी। 

विज्ञापन


निदेशक और अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने विभाग में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान निदेशक ने कहा कि इस मशीन के लगने के साथ ही अस्पताल में 24 घंटे जांच की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी। इस तरह की सुविधा देने वाला बीएचयू पूर्वांचल का पहला मेडिकल कालेज होगा। निश्चित तौर पर दूर दराज से आने वाले मरीजों को बड़ी सहूलियत होगी। एमएस प्रो. केके गुप्ता ने भी रेडियोलॉजी विभाग में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओ की सराहना की। 
विज्ञापन


रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित नंदन धर द्विवेदी ने बताया कि विभाग में 1.5 टेस्ला की मशीन से जांच हो रही थी अब  3 टेस्ला की  मशीन भी लग जाने से मरीजों की जांच में पहले से ज्यादा सहूलियत मिलेगी। साथ ही एमआरआई के लिए मरीजों को जो डेट मिलती थी,वो भी कम होगी। आने वाले दिनों में मरीजों के लिए जांच से जुड़ी अन्य सुविधाओ का विस्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम आईएमएस बीएचयू के डीन रिसर्च प्रो. अशोक चौधरी, अस्पताल के डिप्टी एमएस प्रो. अंकुर सिंह, प्रो.एनके अग्रवाल, डॉक्टर आशीष वर्मा, डॉक्टर ईशान कुमार, डॉक्टर शिवी जैन, डॉक्टर प्रमोद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed