फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Immersion of Kali statue of Nav Sangha amidst tight security in varanasi

Varanasi: कड़ी सुरक्षा के बीच नव संघ की मां काली प्रतिमा का विसर्जन, PAC और QRT के घेरे में निकला जुलूस

Fri, 28 Oct 2022 11:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Oct 2022 11:36 PM IST
सार

वाराणसी के देवनाथपुरा नव संघ की मां काली प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकली मां काली प्रतिमा और विसर्जन जुलूस में पुलिस की कड़ी निगरानी रही। 

विज्ञापन
Immersion of Kali statue of Nav Sangha amidst tight security in varanasi
कड़ी सुरक्षा के बीच नव संघ की मां काली प्रतिमा का विसर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के देवनाथपुरा नव संघ की मां काली प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकली मां काली प्रतिमा और विसर्जन जुलूस में पुलिस की कड़ी निगरानी रही।  पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश विसर्जन के दौरान मौजूद रहे। क्यूआरटी, पीएसी के अलावा आसपास थानों की फोर्स के बीच विसर्जन कराया गया।

विज्ञापन


संवेदनशील मदनपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती रही। जुमे की नमाज और विसर्जन को लेकर अलर्ट मोड में रही। शाम को देवनाथपुरा से जैसे ही प्रतिमा गाजे बाजे के साथ निकली पुलिसकर्मी मुस्तैद हो गए। सोनारपुरा के आगे गोदौलिया जाने वाले मार्ग पर वाहनों को बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया। 
विज्ञापन


मां काली की प्रतिमा जिस वाहन पर सवार थी उस पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और नव संघ के पदाधिकारी बैठे हुए थे। मां काली की प्रतिमा देवनाथपुरा की संकरी गलियों से निकलकर जैसे ही बंगाली टोला चौराहे पर पहुंची हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। जुलूस मदनपुर, जंगमबाड़ी होते हुए गोदौलिया पहुंचा। यहां कुछ देर प्रतिमा रुकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे के सात चक्कर लगाने के बाद प्रतिमा बांसफाटक की ओर बढ़ी। कोलकाता से आए ढाक बजाने वालों की टीम ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। जुलूस बुलानाला होते हुए मैदागिन पहुंचा। कंपनी बाग स्थित मंदाकिनी कुंड में मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed