फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMA varanasi officials reached homes of 40 children suffering from TB Tuberculosis and distributed nutrition bundle

वाराणसी: टीबी ग्रसित 40 बच्चों के घर पहुंचे आईएमए पदाधिकारी, बांटी पोषण पोटली

Sat, 15 Jan 2022 11:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Jan 2022 11:38 PM IST
सार

आईएमए  वाराणसी शाखा की ओर से गोद लिए गए टीबी ग्रसित बच्चों के घर पहुंचकर उनकी सेहत का जायजा लिया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने 40 बच्चों में पोषण पोटली का भी वितरण किया। 

विज्ञापन
IMA varanasi officials reached homes of 40 children suffering from TB Tuberculosis and distributed nutrition bundle
आईएमए ने 40 बच्चों को लिया है गोद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) वाराणसी शाखा की ओर से गोद लिए गए टीबी ग्रसित बच्चों के घर पहुंचकर उनकी सेहत का जायजा लिया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बच्चों में पोषण पोटली का भी वितरण किया गया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. कार्तिकेय सिंह, सचिव डॉ. आरएन सिंह के निर्देशन में इस दौरान 40 बच्चों में पोटली बांटकर उनके परिजनों से बच्चों की सेहत की जानकारी ली गई। 
विज्ञापन


आईएमए की ओर से सोनिया सिगरा, लल्लापुरा समेत अन्य जगहों के टीबी की बीमारी से ग्रसित करीब 40 बच्चों को गोंद लिया गया है। सचिव डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि कि समय-समय इन बच्चों की सेहत की  मॉनिटरिंग  के साथ ही इनमें पोषण पोटली का वितरण कराया जाता है।
विज्ञापन


किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संपर्क करने की अपील
शनिवार को सोनिया सिगरा और आसपास के इलाके में गोद लिए बच्चों के घर पहुंचकर उनके परिजनों के सामने उन्हें पोषण पोटली दी गई। साथ ही परिजनों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत जानकारी देने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के हालचाल का जायजा भी लिया गया, जिसमें यह पाया गया कि धीरे-धीरे बच्चों की सेहत में अच्छा सुधार हो रहा है।  इस दौरान सामाजिक सचिव डॉ. अतुल सिंह, आईएमए स्टाफ में रामकुमार गुप्ता, केपी चौबे, सरदार सिंह, संदीप राउत, सनी कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। 
पढ़ेंः खरमास खत्म: इस वर्ष शादियों के लिए शुभ मुहूर्त की भरमार, मई में सबसे अधिक, नवंबर में केवल चार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed