यूपी: सफाई करते समय चली थी अवैध पिस्टल से गोली, झूठे बोलने के मामले में दो भाई गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के धन्नी सराय गांव के पास युवक बाइख सवार बदमाशों ने गोली नहीं मारी थी, बल्कि अवैध पिस्टल की सफाई के दौरान ही उसे गोली थी। पुलिस ने जांच के बाद घायल बदमाश के साथ उसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है।
धन्नी सराय गांव से रविवार को सूचना दी गई थी कि कमलदेव यादव(32) उर्फ बबलू पुत्र राजाराम यादव रविवार को शेविंग कराने के लिए बाजार आया था। वापस लौटते समय बाइक सवार दो बदमाश ने तमंचा से उसे गोली मार दी थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच में तथ्य सामने आया कि कमलदेव यादव अपने दरवाजे पर अवैध पिस्टल की सफाई कर रहा था। उसी पिस्टल से फायर हो गया था। इससे उसके हाथ पैर में गोली लग गई थी।
कमलदेव का का भाई कमलाकान्त यादव भी अवैध पिस्टल लिया था। दोनों ने स्वयं ही गोली चलाकर पुलिस को झूठी सूचना दी थी। कमलदेव यादव उर्फ बब्लू और कमलाकान्त यादव उर्फ डब्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि शादी के मौके पर फायर करने के लिए पिस्टल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पिस्टल से फायर हो गया।