{"_id":"670f49cdfc58a4505301d479","slug":"illegal-occupation-of-1-36-acres-of-land-of-former-mp-dr-sanjay-singh-in-varanasi-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व सांसद की 1.36 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा, अमेठी के राजा ने 66 साल पहले नगर महापालिका को दी थी दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व सांसद की 1.36 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा, अमेठी के राजा ने 66 साल पहले नगर महापालिका को दी थी दान
Wed, 16 Oct 2024 10:36 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:36 AM IST
सार
अमेठी में रहने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह की वाराणसी स्थित 1.36 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा का मामला उजागर हुआ है। इस जमीन को अमेठी के राजा राजर्षि रणंजय सिंह ने वर्ष 1958 में नगर महापालिका को दान में दी थी।
विज्ञापन
पूर्व सांसद की इस जमीन पर है अवैध कब्जा, जिसे हटाने की मांग की गई
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमेठी निवासी पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह की दुर्गाकुंड स्थित आनंद पार्क के बगल में 1.36 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। डॉ. सिंह ने वाराणसी के जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि उनकी निजी जमीन से अवैध कब्जा हटवा कर उसे केंद्र या राज्य सरकार की किसी कल्याणकारी योजना के इस्तेमाल में लाने का विचार करें। पूर्व राज्यसभा सांसद के अनुरोध के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद डॉ. संजय सिंह के पिता अमेठी के राजा राजर्षि रणंजय सिंह ने दुर्गाकुंड के बगल में स्थित आनंद बाग पार्क के पूर्व में वर्ष 1958 में वाराणसी नगर महापालिका को 1.36 एकड़ जमीन दान में दी थी। वह चाहते थे कि आनंद बाग पार्क और उनके द्वारा दान में दी गई जमीन को एक बड़े पार्क के रूप में विकसित किया जाए। मगर, दान में दी गई जमीन पर नगर महापालिका द्वारा पार्क का निर्माण नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
इसके चलते वहां लोग अवैध तरीके से काबिज हो गए। ऐसे में दान की प्रारंभिक और मूल शर्तों का उल्लंघन मानते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 1.36 एकड़ जमीन राजर्षि रणंजय सिंह को वर्ष 1987 में वापस कर दी। राज्य सरकार के निर्णय के क्रम में 1.36 एकड़ जमीन के नामांतरण की कार्रवाई भी नगर महापालिका के राजस्व अभिलेख में की गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
नगर निगम के सफाईकर्मियों ने बना रखा है ठिकाना
डॉ. संजय सिंह के अनुरोध पर जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सदर तहसील के राजस्व कर्मियों ने दुर्गाकुंड क्षेत्र स्थित 1.36 एकड़ जमीन के संबंध में जांच की। जांच में सामने आया कि डॉ. संजय सिंह की निजी जमीन पर नगर निगम के सफाई कर्मी ही कच्चे-पक्के मकान बनाकर रह रहे हैं। इसके अलावा उसी जमीन पर सार्वजनिक शौचालय भी बना हुआ है।