फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT e-summit begins, 24 stalls at startup expo

Varanasi News: आईआईटी की ई-समिट शुरू, स्टार्टअप एक्सपो में 24 स्टॉल्स

Sat, 31 Jan 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
IIT e-summit begins, 24 stalls at startup expo
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू की वार्षिक उद्यमिता सम्मेलन ई-समिट 26 का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। ई-समिट 2026 में कुल सात प्रतियोगिताएं हुईं। 200 से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े। इस वर्ष का समिट उभरते स्टार्टअप्स के लिए एक सशक्त मंच भी देगा। स्टार्टअप एक्सपो में 24 स्टॉल्स और मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम में भाग ले रहे 10 स्टार्टअप्स शामिल रहे। कार्यक्रम में आए स्पीकर कर्नल राजीव भरवां ने कहा, युद्धक्षेत्र और व्यवसाय, दोनों ही क्षेत्रों में, स्पष्टता और दृढ़ता के साथ लिया गया गलत निर्णय भी अक्सर हिचकिचाहट से बेहतर होता है। उद्यमी अवनीश ग्रोवर ने कहा कि उद्यमिता का अर्थ है अनिश्चित परिणामों के बीच निर्णय लेना और उन निर्णयों पर अडिग रहने का साहस रखना। निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि संस्थान ज्ञान देते हैं, लेकिन वास्तविक निर्णय लेने वालों से मिलने का अनुभव ही छात्रों में उद्यमी चरित्र और आत्मविश्वास का निर्माण करता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed