फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   IIT BHU Students suspended due to spoke against molestation of girl student

IIT BHU: दुष्कर्म के बाद प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट पर छात्रों को किया गया सस्पेंड, 11 माह बाद हुई कार्रवाई

Tue, 01 Oct 2024 06:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 01 Oct 2024 06:28 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच हुई मारपीट के मामले में 13 छात्र-छात्राओं को बीएचयू प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
IIT BHU Students suspended due to spoke against molestation of girl student
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते साल नवंबर में आईआईटी-बीएचयू की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में सिंह द्वार पर बैठे छात्र-छात्राओं के बीच हुई मारपीट के मामले में 13 छात्र-छात्राओं को बीएचयू प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई घटना के 11 महीने बाद की गई है। इन 13 छात्र-छात्राओं में कुछ ऐसे भी हैं, जिन पर 35 से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में भगत सिंह मोर्चा, आईसा और एनएसयूआई के सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन


इस कार्रवाई की जद में शामिल छह छात्राओं और दो छात्रों को 30 दिन के लिए विश्वविद्यालय से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पांच छात्रों का निलंबन 15 दिन के लिए हुआ है। इन्हें हॉस्टल, लाइब्रेरी और एचआरए की सुविधा से भी बेदखल करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस समय प्रदर्शनकारी छात्रों की काउंसिलिंग कराने और उनसे कम्युनिटी सर्विस कराने का भी आदेश दिया है।

विज्ञापन

एबीवीपी और बीएसएम छात्रों के बीच हुई थी मारपीट

बता दें कि पिछले साल एक नवंबर की रात आईआईटी बीएचयू की एक छात्रा के साथ कैंपस में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस घटना के विरोध में आईआईटी बीएचयू के छात्र-छात्राओं ने कई दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था। इसी घटना के विरोध में बीएचयू के छात्र-छात्राएं भी सिंह द्वार पर धरने पर बैठ गए थे। पांच नवंबर को दो संगठनों एबीवीपी और भगत सिंह छात्र मोर्चा के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। इसके बाद कई छात्रों पर मुकदमा किया गया था। विश्वविद्यालय की ये कार्रवाई इन्हीं छात्र-छात्राओं पर हुई है।
 
जब दुष्कर्म के आरोपी जेल से बाहर तो हम पर कार्रवाई क्यों
जिन छात्र-छात्राओं को निलंबित किया गया है कि उनका कहना है कि यह कार्रवाई उन छात्रों के खिलाफ की गई है जो मौजूदा सरकार की नीतियों से असहमति रखते हैं। कैंपस में हमेशा समाज या अन्य जरूरी सवालों पर मुखर रहे हैं। उनका कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों में से जब दो आरोपी जेल से बाहर हैं, तब ये कार्रवाई हम पर क्यों की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed