फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU students received 1200 job offers so far during placement season in Varanasi

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू के प्लेसमेंट में छात्रों को अब तक 1200 ऑफर्स, इंटरव्यू का सिलसिला जारी

Sat, 31 Jan 2026 12:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 31 Jan 2026 12:20 PM IST
सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू के प्लेसमेंट में छात्रों को अब तक 1200 ऑफर्स मिल चुके हैं। वहीं दूसरा सीजन जनवरी में शुरू हुआ और लगातार ऑफर्स आने और इंटरव्यू का सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन
IIT BHU students received 1200 job offers so far during placement season in Varanasi
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में 2025-26 सत्र के दूसरे सीजन का कैंपस प्लेसमेंट शुरू होने के बाद कुल 1200 से ज्यादा छात्र और छात्राओं को नौकरियों के ऑफर्स मिल चुके हैं। दूसरा सीजन जनवरी में शुरू हुआ और लगातार ऑफर्स आने और इंटरव्यू का सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन


1200 नौकरियों का औसत पैकेज 30 लाख रुपये सालाना है, जबकि न्यूनतम पैकेज 10 लाख रुपये सालाना तक आ गया है। अधिकतम पैकेज ऑफर 1.67 करोड़ रुपये प्रति वर्ष रहा। एक से लेकर पांच दिसंबर के बीच 1005 छात्रों और छह दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक 1117 छात्रों का प्लेसमेंट किया गया है। जबकि नए सीजन में करीब 90 से ज्यादा छात्रों को ऑफर्स मिल चुके हैं, हालांकि आईआईटी की ओर से इसका आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के ये प्लेसमेंट आंकड़े हैं। दिसंबर तक 446 इंटर्नशिप मिले हैं। अधिकतम इंटर्नशिप स्टाइपेंड 11 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच गया है। औसत स्टाइपेंड 1,18,783 रुपये प्रति महीने रहा। अधिकतम पीपीओ ऑफर 1.67 करोड़ रुपये प्रति वर्ष रहा। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि प्लेसमेंट के आंकड़े बढ़ने से छात्रों, प्रोफेसरों सहित पूरे संस्थान के प्रति लोगों में भरोसा बढ़ रहा है। आगे की प्रक्रिया ऐसे ही जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसेंचर, वीजा, टाटा मोटर्स ने दिए ऑफर्स

शुक्रवार को एसेंचर, एसआरआईएन और आकाश इंस्टीट्यूट की ओर से ऑफर्स दिए गए। वहीं बृहस्पतिवार को ईबीएम, एसआरआईएन, मोराबू ने ऑफर दिया। एसेंचर का इंटरव्यू इंटर्नशिप के लिए है। इसके अलावा 24 जनवरी को वीजा कंपनी की ओर से इंटर्नशिप ऑफर दिए गए। इस जनवरी महीने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, टाटा मोटर्स, टीसीएस, हीवेल्स, विशाखा ग्रुप, कैटर पिलर, सिटी मॉल, लार्सेन एंड टर्बो, बीपीसीएल, एचसीएल टेक, रिलायंस, आईसीआईसीआई, ओयो, जोमैटो, जूपिटर, एसआरआईएन, ईबीएम, ग्लोबल, न्यूक्लियस, रूबिकॉन, उदय सहित 100 से ज्यादा कंपनियों की ओर से ऑफर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed