फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Students danced to Ram songs with Akhil Sachdeva amid cold in Kashi Yatra

IIT BHU: काशीयात्रा में DJ पर बजी रामधुन, हजारों छात्रों ने गुनगुनाया श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में...

Sun, 21 Jan 2024 03:54 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 21 Jan 2024 03:54 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू काशीयात्रा में मंच पर जैसे ही अखिल सचदेवा चढ़े, मौजूद भीड़ ने हाथ उठाकर अभिवादन किया। कड़ाके की ठंड के बीच कई हजार आईआईटीयंस अखिल सचदेवा के गीतों पर नाचते रहे। 

विज्ञापन
IIT BHU Students danced to Ram songs with Akhil Sachdeva amid cold in Kashi Yatra
IIT BHU Kashi Yatra - फोटो : रोहित सोनकर

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा के तीसरे दिन ईडीएम नाइट में बॉलीवुड गायक अखिल सचदेवा के गीतों पर आईआईटीयंस खूब झूमे। कड़ाके की ठंड के बाद भी पूरा एडीवी ग्राउंड खचाखच भरा रहा। उधर सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को कायल कर दिया।

विज्ञापन


एडीवी ग्राउंड में ईडीएम नाइट में हिस्सा लेने के लिए छात्र-छात्राएं शाम पांच बजे से ही जुटने लगे। शाम करीब 7 बजे तक यहां आठ हजार से अधिक की भीड़ जुट गई। इधर मंच पर जैसे ही अखिल सचदेवा चढ़े, मौजूद भीड़ ने हाथ उठाकर अभिवादन किया। अखिल ने अपने गीतों की शुरुआत भीगी भीगी यादों से की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में..., तेरा होने लगा हूं..., मैं तेरा बन जाऊंगा... जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। अखिल ने वाराणसी पुलिस के सम्मान में भी गाना गाया। इसके बाद श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में... धुन जैसे ही बजा हर ओर जय श्रीराम... की गूंज सुनाई देने लगी।

रैंप पर कैटवाक कर जीता दिल, डांस से मचाया धमाल

काशीयात्रा में शनिवार को एडीवी ग्राउंड पर ही मिराज इवेंट के तहत फैशन शो हुआ। रैंप पर कैटवॉक कर छात्र-छात्राओं ने सभी को आकर्षित किया। राजपुताना ग्राउंड में नृत्य की प्रतियोगिताओं में बेहतरीन डांस प्रस्तुत कर धमाल मचा दिया। इसके अलावा कला, साहित्य, संस्कृति की प्रतियोगिताओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया।

पुलिस ने मारा थप्पड़, आठ मिनट तक बत्ती गुल
ईडीएम नाइट के दौरान पुलिस ने युवकों के साथ बदसलूकी भी की। आरोप है कि वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवकों को थप्पड़ भी मारा। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में आयोजन स्थल के पास मौजूद युवकों को पुलिस पहले धक्का देती दिख रही है। जब युवक ने इस पर आपत्ति जताई तो उसे थप्पड़ भी मारा। उधर कार्यक्रम के दौरान ही शाम 7.42 बजे बत्ती गुल हो गई, जिससे पूरे मैदान में अंधेरा छा गया। अंधेरा होते ही वहां मौजूद युवा शोर मचाने लगे। करीब आठ मिनट बाद वहां बिजली की व्यवस्था हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed