फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU student made yoga game for yog in varanasi

वाराणसी: आईआईटी बीएचयू के छात्र ने तैयार किया ऐसा गेम, घर बैठे पा सकेंगे सही योग के तरीके

Tue, 20 Jul 2021 01:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Jul 2021 01:34 PM IST
सार

नैसकॉम फाउंडेशन सिस्को, थिंगक्यूबेटर के मेंटर शिप और आईआईटी बीएचयू इनक्यूबेशन सेंटर के मदद से तैयार इस प्लेटफार्म पर ऑडियो वीडियो के माध्यम से अलग-अलग योग के बारे में लोगों को जानकारी मिलेगी। जिससे लोग घर बैठे योग कर सकेंगे।

विज्ञापन
IIT BHU student made yoga game for yog in varanasi
योगा - फोटो : pixabay

विस्तार

अगर आप घर बैठे योग करना चाहते हैं तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आपको मोबाइल पर ही योग करने के अलग-अलग तरीकों के बारे में आसानी से जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए आईआईटी बीएचयू के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र विद्याभूषण ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से मल्टीप्लेयर योग गेमप्ले योग प्लेटफार्म बनाया है।

विज्ञापन


नैसकॉम फाउंडेशन सिस्को, थिंगक्यूबेटर के मेंटर शिप और आईआईटी बीएचयू इनक्यूबेशन सेंटर के मदद से तैयार इस प्लेटफार्म पर ऑडियो वीडियो के माध्यम से अलग-अलग योग के बारे में लोगों को जानकारी मिलेगी। जिससे लोग घर बैठे योग कर सकेंगे।
विज्ञापन


विद्याभूषण ने बताया कि ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगों को योग  के सही तरीके के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी।

योगा हेल्प भी बनेगा मददगार
आईआईटी बीएचयू कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरी प्रभात गुप्ता और उनकी टीम में डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. तनीमा गुप्ता, डॉ. प्रीति कुमारी राहुल मिश्रा ने योगा हेल्प नामक एक तकनीकी विकसित की है जो लोगों को बिना किसी प्रशिक्षक के देखरेख थे योग के सही तरीके को सीखने के बारे में मदद करेगी।

डॉ. हरि प्रभात गुप्ता ने बताया कि ’योग हेल्प’ स्मार्टफोन के सेंसर का लाभ उठाकर सूर्य नमस्कार योग के 12 लिंक-स्टेप्स को उनके शुद्धता स्तर के साथ पहचानता है। इस तकनीक को जून-21 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जर्नल में स्वीकार और प्रकाशित किया जा चुका है। पूर्ण सुविधाओं और क्लाउड समर्थन के साथ यह तकनीक अक्तूबर 2021 में एंड्रॉइड और आईओएस मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed