फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Startups, scientists farmers will come together at AgriTech Business Park

IIT BHU: एग्रीटेक बिजनेस पार्क में आएंगे स्टार्टअप, वैज्ञानिक और किसान; एआई प्रभावित कृषि पर होगी चर्चा

Sun, 28 Dec 2025 12:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Dec 2025 12:49 PM IST
सार

Varanasi News: एग्रीटेक बिजनेस पार्क के सदस्य आधुनिक खेती-बारी पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही एआई से किसानी को कैसे सरल बनाया जाएगा, इस पर भी सुझाव दिए जाएंगे।

विज्ञापन
IIT BHU Startups, scientists farmers will come together at AgriTech Business Park
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में रविवार को एग्रीटेक बिजनेस पार्क की पहली बैठक होगी। इस एग्रीटेक बिजनेस पार्क के लिए छह सदस्यों की एक कमेटी गठित कर दी गई है। बैठक कर वैज्ञानिक और किसान डिजिटल तकनीक और एआई प्रभावित कृषि पर संवाद करेंगे। संस्थान के स्कूल ऑफ बायो केमिकल के सामने देव और वर्धना गोस्वामी सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बैठक होगी।

विज्ञापन


इसके तहत पूर्वी यूपी के किसानों को आईआईटी और बीएचयू के शोधार्थी, ट्रेनी, स्टार्टअप्स, बाजार और कई वित्तीय संस्थानों के बीच एक पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण किया जाएगा। एग्रीटेक बिजनेस पार्क की समिति में डीन प्रो. राजेश कुमार, अजीत श्रीवास्तव, डॉ. अजय प्रताप, डॉ. प्रसेनजीत चनक, डॉ. श्रेयांश कुमार जैन, डॉ. सुशांत होंगे।
विज्ञापन


पूर्वांचल में बीएचयू, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक मिलकर एक एग्रीटेक बिजनेस पार्क तैयार कर रहे हैं। उसी के क्रम में ये कार्यक्रम किया जा रहा है। यहां पर बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. पंजाब सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर 100 किसानों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पूर्वी यूपी मेंं आय को करेगा 3 गुना
आईआईटी बीएचयू की ओर से स्पष्ट किया गया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों की आय को तीन गुना करने के लक्ष्य के साथ ये कार्यक्रम शुरू किया गया। पूर्वांचल इलाका आधुनिक कृषि तकनीक, मूल्य संवर्धन और कृषि-व्यवसाय के अवसरों में बाकी हिस्से से पीछे है। साथ ही वोकल फॉर लोकल नीति को भी आगे बढ़ाएगा।

बीएचयू के कर्मचारियों को मिलेंगे तीन कैटेगरी के सम्मान
बीएचयू गणतंत्र दिवस पर अपनी तीन कैटेगरी के बेहतर कर्मचारियों को सम्मानित करेगा। ग्रुप बी और सी में टेक्निकल, मिनिस्ट्रियल और मंत्रालय और सेक्रेटेरियट सम्मान दिया जाएगा। वहीं, ग्रुप डी में एक टेक्निकल और मिनिस्ट्रियल सम्मान मिलेगा। सात जनवरी तक अधिकारियों को अपने कर्मचारियों को इंट्री भेजनी होगी। छात्रा अधिष्ठाता की ओर से सम्मान के लिए एक पूरा प्रपत्र भी अपलोड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed