फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Five years worth of research done in 10 months in varanasi

IIT BHU: आईआईटी में 10 महीने में पांच साल के बराबर खोज, 2025 में 141 पेटेंट भेजे गए; यहां देखें- आंकड़े

Tue, 11 Nov 2025 09:38 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 11 Nov 2025 09:38 AM IST
सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में 10 महीने में पांच साल के बराबर खोज हुआ। वहीं 2025 में 141 पेटेंट भेजे गए। इससे पहले सबसे ज्यादा 2024 में कुल 88 खोज हुईं थीं। 

विज्ञापन
IIT BHU Five years worth of research done in 10 months in varanasi
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू ने 2025 में 141 खोज करने का नया रिकॉर्ड बना लिया है। वहीं इस साल आईआईटी के 50 फीसदी खोजों को आधिकारिक दर्जा दे दिया गया है। जितनी खोज 2014 से 2019 और 2019 से 2023 के बीच हुईं उतनी इस साल सिर्फ 10 महीने में हो चुकी हैं। आईआईटी बनने के बाद से अब तक किसी भी साल में हुई खोज में सबसे ज्यादा है। इससे पहले सबसे ज्यादा 2024 में कुल 88 खोज हुईं थीं। 

विज्ञापन


इन आंकड़ों में 2025 में 29 अक्तूबर तक की खोजें शामिल हैं। खोज में तो बेहतर प्रदर्शन है लेकिन इस साल आईआईटी बीएचयू की ओर से अब तक एक भी तकनीक भारत सरकार को नहीं सौंपी गई। जबकि पिछले साल तीन तकनीक सरकार को दे दी गई थी। इस साल 29 अक्तूबर से पहले सबसे ज्यादा 91 पेटेंट प्रकाशित हुए जबकि कुल 65 पेटेंट मिले। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi: केएल यूनिवर्सिटी और अमर उजाला की ओर से विशेष कॅरिअर कार्यशाला, विशेषज्ञों से पूछ सकेंगे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने बीते 11 साल में कुल 515 खोज की और 12 तकनीक ट्रांसफर किए गए। वहीं 410 पेटेंट प्रकाशित और 249 पेटेंट को भारत सरकार ने स्वीकृति दी। 2017, 2019 और 2024 में तीन-तीन तकनीक ट्रांसफर हुए। इसके अलावा 2023 में दो और 2022 में एक ही तकनीक ट्रांसफर हुई। जबकि 2014, 2015, 2016, 2020, 2021 और 2025 में एक भी तकनीक सरकार को नहीं सौंपी गई। 

2014 से 2020 तक छह साल में सिर्फ तीन ही खोजों को पेटेंट

2014 से 2020 तक छह साल में सिर्फ तीन ही खोजों को पेटेंट मिला। इनमें 2018 तक और 2020 में आईआईटी बीएचयू को एक भी पेटेंट नहीं मिला है। संस्थान को सबसे पहले 2019 में तीन पेटेंट मिले। इसके बाद 2021 में दो पेटेंट मिले थे। 2022 में 40 और 2023 में 47 पेटेंट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed