{"_id":"5f0417ca83fdcb419d4aabd1","slug":"iit-bhu-director-office-employee-dies-his-colleague-found-corona-positive-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू डायरेक्टर ऑफिस में तैनात कर्मचारी की मौत, साथी निकला था कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू डायरेक्टर ऑफिस में तैनात कर्मचारी की मौत, साथी निकला था कोरोना पॉजिटिव
Tue, 07 Jul 2020 12:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के आईआईटी बीएचयू डायरेक्टर ऑफिस के ट्रेड बिल सेक्शन में तैनात कर्मचारी(35) की मंगलवार सुबह मौत होने के बाद डायरेक्टर ऑफिस को बंद कर दिया गया है और अब सैनिटाइजेशन कराने के बाद ही उसे खोला जाएगा।
विज्ञापन
जिस कर्मचारी की मौत हुई है, उसको कई दिन से सर्दी, खांसी, बुखार था और घर पर ही इलाज चल रहा था। लंका निवासी इसी कर्मचारी के साथ ही काम करने वाले एक जूनियर असिस्टेंट की कोरोना रिपोर्ट भी सोमवार को पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
इस बारे में पूछे जाने पर कुलसचिव डॉ. एसपी माथुर ने बताया कि ट्रेड बिल सेक्शन में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की तबीयत खराब चल रही थी और मंगलवार को मौत की सूचना मिलने के बाद से ही डायरेक्टर ऑफिस को बंद कर कर सभी यूनिट को सैनिटाइज कराया जा रहा है। हलांकि संबंधित कर्मचारी की कोई कोरोना जांच नहीं हुई थी लेकिन अब मौत के बाद परिवार और आसपास के लोग संक्रमण की आशंका से डरे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी जिले में सोमवार को 25 मरीज मिलने के बाद मंगलवार को सुबह 11 बजे तक आठ नए मरीज मिले। सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने बताया कि 660 मरीज अब तक संक्रमित हो चुके हैं। इसके साथ ही सोमवार देर शाम एक और मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या भी 24 हो गई है। जिले में अब 660 में से 364 डिस्चार्ज, 24 की मौत के बाद आईशोलेशन वार्ड में 272 का इलाज चल रहा है। जुलाई माह में सात दिन में अब तक 163 नए मरीज मिल चुके हैं।