फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU alumnus donated 15 crore poor meritorious children to study engineering

दान में दिया 15 करोड़ः आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र ने दी सहयोग राशि, गरीब मेधावी बच्चे पढ़ सकेंगे इंजीनियरिंग

Thu, 11 Nov 2021 09:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Nov 2021 09:06 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र ने संस्थान को 15 करोड़ रुपये दान में दिया है। इस एल्युमनी स्कॉलरशिप फंड से कमजोर मेधावी छात्रों को पढ़ने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।  

 

विज्ञापन
IIT BHU alumnus donated 15 crore poor meritorious children to study engineering
निकेश अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन को एल्युमनी स्कॉलरशिप फंड के लिए दो मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 15 करोड़ रुपये मिले हैं। संस्थान में 1989 बैच के पूर्व छात्र और यूएस की एक साइबर सुरक्षा कंपनी के सीईओ निकेश अरोड़ा ने संस्था को यह दान दिया है। 

विज्ञापन


इससे आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को संस्थान में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी।  संस्थान में नव प्रवेशी छात्र दिसंबर 2021 से आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन की वेबसाइट पर वित्तीय आवश्यकता के आधार पर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


सभी छात्रवृत्तियों का प्रबंधन आईआईटीबीएचयू फाउंडेशन छात्रवृत्ति समिति द्वारा किया जाएगा, इसके अध्यक्ष कुमार जयंत होंगे। साथ ही इस समिति में शैक्षणिक मामले और संसाधन एवं पुरा छात्र के डीन भी शामिल हैं। निकेश ने कहा कि आईआईटी प्रौद्योगिकी में करियर के लिए एक स्प्रिंगबोर्ड प्रदान करता है, और योग्य छात्रों को इन शैक्षणिक अवसरों तक पहुंच प्राप्त करने में मदद करना हमारे लिए सम्मान की बात है। फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी (एमईसी 97) ने कहा कि निकेश अरोड़ा के इस प्रयास की सराहना की। निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने भी आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed