फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU 22 schemes of UP and 9 schemes of Centre are giving subsidy to youth these problems will be solved

IIT BHU: यूपी की 22 और केंद्र की 9 योजनाएं युवाओं को दे रहीं सब्सिडी, इन समस्याओं का होगा समाधान

Sat, 13 Sep 2025 10:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Sep 2025 10:36 PM IST
सार

जल संचय, जल निकासी को लेकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी जाएगी। युवाओं के लिए सब्सिडी के साथ तकनीक भी काफी सहायक साबित हो रही है। 

विज्ञापन
IIT BHU 22 schemes of UP and 9 schemes of Centre are giving subsidy to youth these problems will be solved
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रविंद्र जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: यूपी कॉलेज में आईआईटी बीएचयू के साथ मिलकर समृद्ध भारत की परिकल्पना में उन्नत भारत अभियान की भूमिका विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी हुई। राजर्षि सेमिनार हॉल में न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने कहा कि यूपी की 22 और केंद्र सरकार की 9 योजनाएं युवाओं को सब्सिडी दे रही हैं। 

विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. सिंह ने बताया कि महाविद्यालय की टीम ने ग्रामीणों और बुनकरों की जल संचय, जल निकासी और कूड़ा निस्तारण जैसी समस्याओं का अध्ययन किया। समाधान के लिए जागरूकता फैलाई गई। ग्रामीण आहार एंटरप्राइजेज जैसी पहल भी छात्रों ने ग्रामीणों के रोजगार के लिए शुरू की है। 
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के डॉ. शैल शंकर ने विवि के पास पांच गांवों में स्वच्छता, शिक्षा, कृषि और ग्रामीण उद्योगों में हुए सुधार किए गए हैं। एसडीएम सदर नितिन सिंह ने कहा कि ज्ञान के संवर्धन से ही समाज उन्नत हो सकता है। संगोष्ठी में 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, महिला सशक्तीकरण से जुड़ी संभावनाओं पर प्रोजेक्ट्स और विचार प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में 50 किसान और महिला स्वरोजगार उद्यमी भी सहभागी बनीं। इस दौरान बृजेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ. शारदा सिंह, प्रवीन श्रीवास्तव, अशोक मनवानी जैसे स्टार्टअप उद्यमियों ने बिजनेस मॉडल प्रस्तुत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed