{"_id":"5fc395143b8e5850b87a747d","slug":"husband-refused-to-adopt-married-woman-sitting-on-strike-in-mau-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के मऊ में पति ने अपनाने से किया इंकार, धरना पर बैठी विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के मऊ में पति ने अपनाने से किया इंकार, धरना पर बैठी विवाहिता
Sun, 29 Nov 2020 06:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 29 Nov 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठी महिला।
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भाई के साथ ससुराल पहुंची विवाहिता को उसके पति ने घर में घुसने इनकार कर दिया। इस दौरान विवाहिता घर के पास धरने पर बैठ गई। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया और सभी को लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घोसी कोतवाली क्षेत्र के हेमई गांव निवासी शालिनी वर्मा पुत्री अनिल ने बताया कि उसका विवाह 11 दिसंबर 2019 को दरगाह निवासी नागेंद्र वर्मा पुत्र गणेश से हुआ है। आरोप लगाया कि शादी के कुछ महीने बाद ही उसका पति और उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे मानसिक प्रताड़ित करने लगे थे।
विज्ञापन
साथ ही उसे अपनाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच कुछ संभ्रांत लोगों द्वारा सुलह समझौते के बाद सब कुछ ठीक हो गया। इसके बाद रविवार को शालिनी अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची। यहां घर पहुंचने पर उसके पति और ससुरालियों ने शालिनी को घर में आने से रोक दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
काफी मन्नतें करने के बाद प्रवेश न मिलने पर शालिनी घर के दरवाजे के बाहर धरने पर बैठ गई। साथ ही एसपी को फोन कर इस मामले से अवगत कराया। इसके बाद मौके पहुंची स्थानीय पुलिस पहुंच गई। उसने दरवाजा खुलवाया और धरने पर बैठी महिला को समझा बुझाकर वहां से उठाया। मामला के निपटारे के लिए पुलिस लड़की सहित उसके ससुराल वालों को थाने ले आई।