फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   husband reached his inlaws house and beaten wife ran away leaving bike when family see

Varanasi: ससुराल पहुंचे पति ने पत्नी को पीटा, परिजनों के दौड़ाने पर बाइक छोड़कर भागा

Sun, 25 Dec 2022 06:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Dec 2022 06:58 PM IST
सार

मायके में रह रही अपनी पत्नी से बात करने पति पहुंचा तो विवाद हो गया। पति ने आक्रोश में पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। नजरा देख ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दौड़ा लिया। यह वाकया वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव का है। 

विज्ञापन
husband reached his inlaws house and beaten wife ran away leaving bike when family see
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के बिहड़ा गांव में रविवार को सुबह ससुराल पहुंचे पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। परिजनों के दौड़ाने पर पति बाइक छोड़कर भाग निकला। पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मिर्जामुराद क्षेत्र के बिहड़ा गांव निवासी पीड़िता प्रियंका शुक्ला के अनुसार उसकी शादी बड़ागांव के खरहरिया निवासी रामजीत शुक्ला के साथ हुई है। दो बच्चे भी हैं।

विज्ञापन


आए दिन पति की पिटाई से परेशान होकर वह मायके चली आई। आरोप है कि सुबह पति भी ससुराल आया और पिटाई शुरू कर दी। परिजन और आसपास के लोग जब आगे आए तो वह बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


किशोरी से दुष्कर्म मामले में पड़ोसी गिरफ्तार 
किशोरी से दुष्कर्म मामले में आरोपी पड़ोसी को बड़ागांव पुलिस ने रविवार को आयर बाजार से गिरफ्तार किया। आरोप है कि कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिलाने के बहाने पड़ोसी दिव्यांग ने दुष्कर्म किया। किशोरी एक माह की गर्भवती भी हो गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी और मारपीट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी के अनुसार बनियावापार इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया। शनिवार को किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed