फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband going for second marriage without giving divorce first wife reached maternal relatives in varanasi

वाराणसी: बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने जा रहा था पति, मायके वालों के साथ पहुंची पहली पत्नी, ससुरालियों ने की पिटाई

Tue, 20 Jul 2021 04:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Jul 2021 04:35 PM IST
सार

विवाहिता का आरोप है कि पति सहित उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई की। साथ ही विवाहिता की मां और दो बहनों को पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
Husband going for second marriage without giving divorce first wife reached maternal relatives in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में ससुराल में पति द्वारा बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी रचाने के मामले में पहली पत्नी और उसके परिजनों को पूछताछ करना महंगा पड़ गया। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ उसकी मां और दो बहनों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का उपचार हरहुआं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया है। घायल विवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शिवपुर थाना क्षेत्र के पंचक्रोशी रोड निवासी रुकशाना बेगम की शादी 2011 में बड़ागांव थाना क्षेत्र के भटौली ग्राम निवासी असरफ उर्फ सोनू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग न पूरी होने पर विवाहिता को तरह-तरह की यातनाएं देकर प्रताड़ित करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मायके और ससुराल के बीच पंचायत भी हुई। विवाहिता का आरोप है कि आज से दो महीने पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। आरोप है कि उसके पति ने चोरी छिपे बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है।

जानकारी मिलते ही विवाहिता और उसकी मां सहीदुम बानो, बहन अमीना और अफसाना शिकायत लेकर ससुराल पहुंची। परिजनों का कहना है कि महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के असलम, सोनी, मोनी और मुमतजा सभी ने मिलकर लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed