{"_id":"6ae4a49e5291ec95840e13ff","slug":"husband-dies-after-consuming-alcohol-mixed-with-toxic-substance-following-dispute-with-his-wife-in-varanasi-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजड़ गया परिवार: पत्नी से विवाद के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम, शराब में जहर मिलाकर पीने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजड़ गया परिवार: पत्नी से विवाद के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम, शराब में जहर मिलाकर पीने से हुई मौत
Fri, 30 Oct 2026 07:38 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:38 PM IST
सार
वाराणसी में पत्नी से विवाद के बाद पति ने शराब में विषाक्त मिलाकर पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना से पत्नी और दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वाराणसी में चांदमारी पुलिस चौकी क्षेत्र के सूतबलपुर में बृहस्पतिवार शाम पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय राजेश कुमार पटेल ने शराब में विषाक्त मिलाकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
परिजनों के अनुसार सूतबलपुर निवासी राजेश कुमार पटेल मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार की शाम किसी बात को लेकर उनका पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद उन्होंने शराब में विषाक्त मिलाकर सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होते देख परिजन उसे तत्काल चांदमारी स्थित निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद चांदमारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। राजेश दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से उसी पर थी। थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया कि विवाद के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन