Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Human trafficking in varanasi Life imprisonment for accused after hearing 13 witnesses police negligence

UP: मानव तस्करी...13 गवाहों सुनने के बाद दोषी को उम्रकैद, 32 महीने बाद फैसला; कोर्ट ने कहा- पुलिस की लापरवाही

Sun, 30 Nov 2025 11:05 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Nov 2025 11:05 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के चेतगंज थाने में 2023 में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। एक साल बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो मानव तस्करी की बात सामने आई। इसमें छह आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। 

विज्ञापन
Human trafficking in varanasi Life imprisonment for accused after hearing 13 witnesses police negligence
वाराणसी कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत ने चेतगंज थाना क्षेत्र में दर्ज मानव तस्करी के प्रकरण में फैसला सुनाते हुए कोलकाता के कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार बरनवाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। अर्थदंड की आधी राशि पीड़ित पक्ष को दिए जाने का आदेश दिया गया है। अदालत ने कहा, बच्ची के अपहरण में पुलिस ने जांच में लापरवाही बरती। गंभीर अपराध में उपेक्षा ठीक नहीं। अभियोजन की ओर से 13 गवाह प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन


बीते 27 नवंबर को अनिल को दोषी करार दिया गया था और सजा पर सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तारीख तय की थी। इस मामले में संतोष गुप्ता, मनीष जैन, शिखा, मदन और शिवम गुप्ता को साक्ष्य के अभाव में बरी किया गया है। यह मामला लगभग दो साल तक दबा रहा था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जांच में तेजी आई। 
विज्ञापन


घटना 28 मार्च 2023 की है। नगर निगम में सफाई मित्र के रूप में कार्यरत व्यक्ति की बच्ची गायब हो गई। खोजबीन के बाद चेतगंज थाने में पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। मानव तस्करी की आशंका जताते हुए इस मामले को एक संस्था ने सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। 20 मार्च 2024 को चेतगंज पुलिस ने कोलकाता में अनिल बरनवाल के पास से बच्ची को बरामद किया। छह आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रामपुर की सीएमओ समेत चार डॉक्टरों के खिलाफ परिवाद, आठ को सुनवाई : सिविल जज जूनियर डिवीजन सप्तम की अदालत में एमटीपी एक्ट से जुड़े विवाद को लेकर मानहानि का मामला पहुंच गया है। बायस ऑफ आयुर्वेद के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार राय ने रामपुर की सीएमओ डॉ. दीपा सिंह समेत चार डॉक्टरों के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है। कोर्ट ने प्रकरण की अगली सुनवाई 8 दिसंबर तय की है। 

परिवाद में रामपुर की सीएमओ के अलावा डॉ. एसएस. झा, डॉ. सत्यमूर्ति तोमर और डॉ. मृदुनिका सिंह को भी पक्षकार बनाया गया है। परिवादी का आरोप है कि सीएमओ रामपुर ने क्षेत्राधिकार से बाहर एक फरवरी 2025 के शासनादेश के विपरीत संगठन के सदस्यों डॉ. आफाक और डॉ. नाजरीन पर जांच टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी। संगठन द्वारा जांच रोकने के लिए पत्र देने के बावजूद बिना विचार किए मनमाने तरीके से जांच रिपोर्ट जारी कर दी गई। 

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए
अदालत ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। अदालत ने कहा कि, विवेचक ने आरोपियों के मोबाइल का सीडीआर और कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म तक प्राप्त नहीं किया। जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। बच्चे के अपहरण जैसे गंभीर अपराध में पुलिस की उपेक्षा को दर्शाता है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस निर्णय की प्रति जिलाधिकारी वाराणसी के माध्यम से मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को भेजी जाए, ताकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत गठित कमेटी आवश्यक कार्रवाई कर सके।

मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा
विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट अजय कुमार की अदालत ने पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मामले में दोषी रांची झारखंड निवासी विनोद लकड़ा को 20 साल की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर 55 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। 

अभियोजन के मुताबिक पांडेयपुर लालपुर निवासी पीड़िता की मां ने 14 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनकी पांच वर्षीय बेटी को विनोद लकड़ा बहला-फुसलाकर कब्रिस्तान में ले गया और दुष्कर्म किया। घर लौटने पर डरी सहमी बच्ची ने घटना बताई। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। दोनों पक्षों की बहस और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने सात महीने के भीतर ही फैसला सुना दिया।

पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका, दोषी पति को उम्रकैद
पत्नी की हत्या कर शव को खेत में फेंकने के दोषी पति सुमित भुइया को विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रथम) अवधेश कुमार की अदालत ने शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना न देने पर उसे छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। 

अभियोजन के अनुसार झारखंड लातेहार निवासी अनिल भुइया ने बड़ागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी बहन गीता भुइया अपने पति सुमित निवासी किरीदौर झारखंड के साथ पुआरी कला बड़ागांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करती थी। सुमित रोज शराब पीकर गीता की पिटाई करता था। 

नौ अप्रैल 2023 की सुबह सूचना मिली कि सुमित ने गीता की हत्या कर शव को महदेपुर के पास खेत में फेंक दिया है। पुलिस ने जांच के बाद सुमित भुइया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अदालत ने पूरे मुकदमे की सुनवाई के बाद उसे दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। 

मूकबधिर से दुष्कर्म में 10 साल की कैद : इसी अदालत ने भेलूपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में मूकबधिर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गोविंदा सोनकर को दोषी ठहराते हुए 10 साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed