फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Human Rights Commission took cognizance of the bad health system

बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Sun, 09 May 2021 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Human Rights Commission took cognizance of the bad health system
वाराणसी। कोरोना काल में प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग को कार्रवाई के लिए निर्देश भी जारी किया है। क्रांति फाउंडेशन ने आयोग से शिकायत की थी। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई राहुल कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना काल में प्रदेश में अस्पतालों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। मरीज लगातार खाली बेडों और ऑक्सीजन की तलाश में भटक रहे हैं। 18 अप्रैल को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। 5 मई को संज्ञान लिया गया। शिकायत की गंभीरता को देखते इसे मुकदमे में परिवर्तित कर दिया गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने विषय को उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग के अंतर्गत बताते हुए उन्हें उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed