{"_id":"18e9d01ba368538edfdbfd0a0be86457","slug":"human-chain-for-clean-ganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटों पर शृंखला बना गंगा सफाई का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटों पर शृंखला बना गंगा सफाई का लिया संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Mon, 23 Mar 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गंगा की पावन धारा को निर्मल बनाने और सहेजने के लिए रविवार की सुबह घाटों पर शृंखला बनाई गई। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों की यह कड़ी निर्मलीकरण के प्रयासों को और दृढ़ता से कामयाब बनाने के लिए जोड़ी गई। तुलसी घाट पर हुई सभा में गंगा में बहने वाले नालों को रोकने का आह्वान किया गया। कहा गया कि जबतक नालों को बंद नहीं किया जाएगा, तब तक निर्मल गंगा का सपना साकार नहीं हो सकता। घाटों पर यह शृंखला विश्व जल संरक्षण दिवस पर संकट मोचन फाउंडेशन की ओर से बनाई गई थी।
छात्र-छात्राओं का हुजूम सुबह सात बजे ही गंगा तटों पर हाथों में निर्मलीकरण के नारे लिखी तख्तियां लिए पहुंचा। अस्सी घाट से चेतसिंह किला घाट तक शृंखला बनाई गई। इस दौरान गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बच्चों ने शपथ ली। तुलसी घाट पर तुलसी विद्या निकेतन की छात्रा सौम्या शर्मा, गोपी राधा इंटर कॉलेज की छात्राओं के अलावा टीवी कलाकार वैष्णवी ने गंगा पर नृत्यमय प्रस्तुति से
लोगों को भाव विभोर कर दिया। यहां ‘गंगा कैसे होगी प्रदूषण मुक्त’ विषयक परिचर्चा में संकट मोचन फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने कहा कि इस शृंखला में बच्चों के हिस्सा लेने से नई पीढ़ी में गंगा के प्रति जागरूकता पैदा होगी। पिंडरा के विधायक अजय राय ने निर्मलीकरण में फाउंडेशन के प्रयासों को सराहा। इस मौके पर प्रो. एसएन उपाध्याय, भाजपा नेता डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, साध्वी गीतांबा तीर्थ ने विचार व्यक्त किए। संचालन रामयश मिश्र, धन्यवाद आरके मिश्र ने दिया। इस मौके पर शिव पूजन पाठक, डॉ. उपेंद्र त्रिपाठी, डॉ. अनूप मिश्र, प्रभुदत्त त्रिपाठी, उत्पल उपाध्याय, विश्वनाथ यादव मौजूद रहे।