फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   HPCL's LPG bottling plant to be set up in Sewapuri

सेवापुरी में लगेगा एचपीसीएल के एलपीजी का बाटलिंग प्लांट

Sat, 04 Sep 2021 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
HPCL's LPG bottling plant to be set up in Sewapuri
देश के पहले मॉडल ब्लाक सेवापुरी में अब रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। वर्षों से प्रस्तावित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का एलपीजी बाटलिंग प्लांट सेवापुरी में स्थापित होगा। जिला प्रशासन इस प्लांट के लिए करीब 25 एकड़ जमीन अधिग्रहीत करेगा। इसके लिए एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में गठित कमेटी किसानों से सहमति बनाने के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन

पूर्वी भारत में अपनी सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए एचपीसीएल ने 300 करोड़ रुपये का निवेश वाराणसी में करने की योजना बनाई है। इस प्लांट के स्थापित होने से एलपीजी की आपूर्ति निर्बाध तरीके से की जाएगी। इसमें कांडला से गोरखपुर तक करीब 2100 किलोमीटर लंबी एलपीजी पाइप लाइन बनाई जा रही है। इससे वाराणसी में प्रस्तावित प्लांट जुड़ेगा और यहां से पूर्वांचल व अन्य राज्यों को एलपीजी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, करखियांव औद्योगिक क्षेत्र में 90 एकड़ जमीन में से तीस एकड़ जमीन एचपीसीएल को एलपीजी बाटलिंग प्लांट के लिए दी जानी थी। 300 करोड़ की इस परियोजना को लेकर किसानों से बातचीत पर सहमति भी बनी, लेकिन बाद में अधिक मुआवजा की मांग को लेकर किसान अड़ गए। प्रशासन की ओर से किसानों को समझाने का प्रयास बहुत किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। अब एचपीसीएल ने जिला प्रशासन से सेवापुरी में चिन्हित जमीन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में कराई जाएगी खुली बैठक
सेवापुरी के चिह्नित गांवों में जिला प्रशासन की ओर से सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसमें अधिग्रहण से पहले चिह्नित किसानों की खुली बैठक होगी। किसानों की सहमति के बाद ही उनकी जमीन पर मुआवजा आदि तय किया जाएगा। जिला प्रशासन ने चिह्नित जमीनों का सर्वे शुरू कर दिया है।
एचपीसीएल का प्लांट सेवापुरी में लगेगा और इसके लिए प्रशासन जमीन अधिग्रहीत करेगा। जिलाधिकारी स्तर पर ही इसकी बैठकें की जा रही है।
- कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed