फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   House collapsed due to rain in varanasi family member injured and one child died

ताउते का कहर: लगातार बारिश से गिरा मकान, मलबे में दबकर पांच साल के मासूम की मौत, परिवार के तीन लोग घायल

Thu, 20 May 2021 10:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 20 May 2021 10:36 AM IST
सार

वाराणसी में ताउते तूफान की वजह से पिछले तीन दिन से बारिश हो रही है। वहीं फुलवरिया फोरलेन के लिए कई मकानों को ढहाया गया है। इसमें फुलवरिया के सुजीत का भी मकान क्षतिग्रस्त हो गया था, जो बारिश के कारण गिर गया।

विज्ञापन
House collapsed due to rain in varanasi family member injured and one child died
वाराणसी में गिरा मकान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में ताउते तूफान का कहर भी जारी है। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण एक मकान गिरने से परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। इस दौरान चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक पांच साल के मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया में गुरुवार की सुबह मकान गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। मकान गिरते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान 5 साल के बच्चे राज की मौत हो गई। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


फुलवरिया फोरलेन के लिए कई मकानों को क्षतिग्रस्त किया गया था। इसमें सुजीत का भी मकान जर्जर हो चुका था। रात से ही शुरू तेज बारिश के चलते अचानक भोर के समय मकान ढह गया। घर के अंदर सभी सदस्य चीखने-चिल्लाने लगे। घायलों की पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। वह घायलों को मकान के मलबे बाहर निकालने में जुट गए और कैंट थाने की पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

House collapsed due to rain in varanasi family member injured and one child died
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

एक ही परिवार के घायल चार लोगों को पुलिस ने मंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इमरजेंसी में इलाज के दौरान 5 साल के बेटे राज की मौत हो गई। जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्यों का इलाज इमरजेंसी में चल रहा है। इमरजेंसी में बबीता(25), सुजीत सुजीत(35), सौरभ(11) और राज(5) अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने राज को मृत घोषित कर दिया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के अनुसार, सुजीत को हल्की चोट आई है बाकी सौरभ बबिता का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed