फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hospital

सरकारी अस्पतालों में खुला है आयुष्मान काउंटर, चौदह दिन में 13735 नए लोगों को मिला गोल्डन कार्ड

Tue, 01 Oct 2019 02:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
hospital
आयुष्मान योजना - फोटो : अमर उजाला
आयुष्मान योजना के पात्र लाभार्थियों की सूची में नाम की जानकारी होने के बाद अब गोल्डन कार्ड बनवाने वालों की भीड़ काउंटरों पर बढ़ी है। हर कोई जल्द से जल्द कार्ड बनवाने में लगा है, जिससे कि जरूरत पड़ने पर इसका लाभ लिया जा सके। यही वजह है कि सरकारी अस्पतालों में बने आयुष्मान काउंटर पर कार्ड बनवाने वालों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन


इस बीच 17 सितंबर को जहां कार्डधारकों की संख्या 1.35 लाख थी, वह 14 दिन बाद बढ़कर 1,48,735 तक पहुंच गई। इसके अलावा 17 सितंबर तक केवल 16522 लोगों ने इलाज कराया था, अब उनकी संख्या भी बढ़कर 17497 तक पहुंच गई।
विज्ञापन


आयुष्मान योजना के तहत सूची में नाम दर्ज होने के बाद भी कई लोगों को यही नहीं पता था कि गोल्डन कार्ड कब, कहां और कैसे बनेगा। इसके लिए उन्हें घर से लेकर ब्लॉक तक का चक्कर लगाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अमर उजाला ने योजना के एक साल पूरा होने पर कितनी सुधरी सेहत कॉलम के माध्यम से न केवल लोगों को योजना का लाभ लेने के बारे में जागरूक किया, बल्कि इससे जुड़ी समस्याओं को सामने भी लाने की कोशिश की, जिससे कि समाधान हो सके और लोग योजना का लाभ ले सके।

अब उसका असर दिखने लगा है। इस बीच मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल अस्पताल, महिला अस्पताल आदि जगहों पर बने काउंटर पर हर दिनभर कार्ड बनवाने वालों की लाइन लग रही है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में जनसेवा केंद्रों पर भी कार्ड बनवाने को लोग पहले की तुलना में अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं।

2011 की सामाजिक आर्थिक जनगणना (सेक) के तहत जिले में दो लाख लोगों का नाम सूची में दर्ज किया गया है, इन्हीं का सर्वे कर इसमें से पात्र लोगों का कार्ड बनाया जाना है।

जिले के सरकारी अस्पतालों में विशेष काउंटर खुलवाए गए हैं, जिससे कि लोगों का कार्ड बन सके। यहां लोगों को योजना के बारे में जानकारी भी दी जा रही हैं। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर पर भी यह सुविधा है। जिले में विशेष अभियान चलाकर कार्ड बनाए जा रहे हैं। -डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ

एक नजर में आंकड़ा
जनगणना सूची से चयन - दो लाख 
गोल्डन कार्ड धारक    - 148735
पंजीकृत अस्पताल     - 136 (इसमें 10 सरकारी अस्पताल)
अब तक इलाज    - 17497

यहां दे सकते हैं आयुष्मान से जुड़ी जानकारी
अगर आप आयुष्मान योजना से जुड़ी कोई भी समस्या या जानकारी हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 7617566161 पर मैसेज और कॉल कर सकते हैं। साथ ही vns-cityreporter@vns.amarujala.com पर भी सूचना दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed