फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Horoscope 2021 october: Now Saturn moving with a direct motion in Capricorn there may be a boom in industry and business 

राशिफल: अब मकर राशि में सीधी चाल से चल रहा शनि, उद्योग और धंधों में आ सकती है तेजी

Mon, 18 Oct 2021 12:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 Oct 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Horoscope 2021 october: Now Saturn moving with a direct motion in Capricorn there may be a boom in industry and business 
ग्रह नक्षत्र

शनि अब मकर राशि में सीधी चाल से चल रहे हैं। इससे उद्योग-धंधों में तेजी, बड़े राजनैतिक बदलाव के भी योग हैं। शनि के मार्गी होने के कारण पेट्रोल और सोना-चांदी के दाम बढ़ने की आशंका है। वहीं देश की न्याय व्यवस्था मजबूत हो सकती है। शनि 11 अक्तूबर से मकर राशि में सीधी चाल से चल रहे हैं और अगले साल अप्रैल तक शनि की चाल में बदलाव नहीं होगा। शनि की सीधी चाल से कई लोगों का मुश्किल समय खत्म हो सकता है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि शनि की चाल बदलने से देश-दुनिया के आर्थिक और राजनैतिक हालातों में बदलाव होते हैं। वराहमिहिर के ज्योतिष ग्रंथ वृहत्संहिता के मुताबिक शनि की चाल में बदलाव होने से वृश्चिक और सिंह राशि वालों के लिए अच्छा समय शुरू होगा। इनके अलावा वृष, कन्या और मकर राशि वालों के लिए भी समय ठीक-ठाक रहेगा। वहीं मेष, मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।
विज्ञापन


काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी के अनुसार शनि का राशि परिवर्तन वृश्चिक और सिंह राशि के लिए अच्छा, मकर, कन्या वृष के लिए मिलाजुला और मेष, मिथुन, तुला, कर्क, धनु, कुंभ व मीन राशि वाले लोगों की मुश्किलों को बढ़ाने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

डॉ. मिश्र का कहना है कि शनि अपनी ही राशि यानी मकर में है। शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करें। शनिदेव और हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं। जरूरतमंद लोगों को खाना और कपड़ों का दान करें। तेल, तिल, काले कपड़े, उड़द और चमड़े से बनी चीजों का दान करना चाहिए। शनिवार के दिन शनिदेव को तेल चढ़ाएं। शनिदेव की पूजा करते हुए ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें।

शनि के प्रभाव
शनि की चाल में बदलाव के कारण पेट्रोल, सोना, चांदी, लोहे के दाम बढ़ने की संभावना है। उद्योग-धंधों में तेजी आ सकती है, लेकिन निर्माण के कामों में मंदी बनी रह सकती है। खाद्यान्न सामग्री के भावों में गिरावट आ सकती है। कृषि क्षेत्र में उन्नति और नए प्रयोग देखे जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों में टकराव बढ़ सकता है और सीमा पर तनाव हो सकता है। देश की न्याय प्रणाली और ज्यादा मजबूत हो सकती है। नए फैसले, नियम और कानून बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed