{"_id":"5c31e131bdec225712492fde","slug":"hong-kong-to-delhi-flight-emergency-landing-on-varanasi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग से दिल्ली आ रहे विमान के इंजन में आई खराबी, वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांगकांग से दिल्ली आ रहे विमान के इंजन में आई खराबी, वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग
Mon, 07 Jan 2019 10:40 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांगकांग से नई दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट के विमान के इंजन में खराबी आने पर वाराणसी में आपात लैंडिंग कराई गई। रविवार को यहां लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
यात्रियों को आठ घंटे से भी ज्यादा देर तक टर्मिनल पर इंतजार करना पड़ा। बाद में इन यात्रियों को विशेष विमान से नई दिल्ली भेजा गया। घंटों इंतजार कराने व अन्य परेशानियों के चलते वाराणसी व नई दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा किया।
स्पाइसजेट का 737 बोइंग मैक्स विमान रविवार को 143 (एक बच्चा भी शामिल) यात्रियों को लेकर हांगकांग से नई दिल्ली आ रहा था। उड़ान के दौरान विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण पायलट ने एटीसी से विमान को उतारने की अनुमति मांगी। आपात लैंडिंग की सूचना प्रसारित होते ही एयरपोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
काफी देर तक आसमान में मंडराने के बाद सुबह 11 बजे के करीब वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। बाद में यात्रियों को यह बताया गया कि बस कुछ ही देर में दूसरा विमान आ रहा है और उससे सभी को भेजा जाएगा। घंटों गुजर जाने के बाद जब विमान नहीं पहुंचा तो यात्रियों ने हंगामा किया। इसमें कुछ विदेशी यात्री भी थे।

देरी से पहुंचे विमान, यात्री परेशान
वाराणसी आने वाली आधा दर्जन से अधिक उड़ाने रविवार को लेट रहीं। मुंबई से वाराणसी आने वाली स्पाइस जेट की विमान को डाइवर्ट कर लखनऊ भेजा गया। विमान के विलंब से आने के कारण जाने वाले विमान भी देरी से रवाना हो सके इसके चलते यात्रियों को समस्या हुई।
इंडिगो की मुंबई से आने वाला विमान 06ई 578 एक घंटे विलंबित रहा। इसके अलावा मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की डड़ान संख्या एसजी 704 एटीसी कंजेशन के कारण लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इस बारे में स्पाइसजेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि एटीसी कंजेशन के कारण विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।
ये विमान पहुंचे देर से
- स्पाइसजेट की हैदराबाद से आने वाली विमान एसजी 708 दो घंटे लेट
- स्पाइसजेट की बैंगलुरु से आने वाली विमान एसजी 721, 2:10 एक घंटे लेट
- इंडिगो की बैंगलुरु से आने वाली विमान 06ई 897 डेढ़ घंटे लेट
- विस्तारा की दिल्ली से आने वाली विमान यूके 994 डेढ़ घंटे लेट
- इंडिगो की बैंकाक से आने वाली विमान 06ई 98 एक घंटा लेट