फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holika Dahan some will be burned today Holi celebrated on Shiva Archana stage at Vishwanath Dham

Holika Dahan: होलिकाएं जलीं...कुछ आज जलेंगी, विश्वनाथ धाम में शिवार्चनम मंच पर होगी होली; सुरक्षा तगड़ी

Tue, 03 Mar 2026 02:42 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 03 Mar 2026 02:42 PM IST
सार

Varanasi News: बीते सोमवार को भद्राकाल के चलते होलिका दहन के समय बदलने से रात में 11:57 बजे से 3:30 घंटे तक होलिका का पूजन कर आग लगाई गई। संवेदनशील होलिका दहन स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।    

विज्ञापन
Holika Dahan some will be burned today Holi celebrated on Shiva Archana stage at Vishwanath Dham
होलिका पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

Holika Dahan: होली के दो दिन पहले सोमवार की मध्यरात्रि के बाद शहर से लेकर गांव तक होलिका दहन हुए। जिले में करीब 2500 से ज्यादा होलिकाओं का दहन हुआ। इसके साथ ही सौहार्द्र के पर्व होली का आगाज हो गया। वहीं, मंगलवार रात में भी होलिकाएं जलाई जाएंगी। मंगलवार को ग्रहण लगने से अगले दिन चार मार्च को होली मनाई जाएगी। काशी विश्वनाथ धाम के शिवार्चनम मंच पर होली खेली जाएगी। 

विज्ञापन


होली के पहले होलिका दहन की परंपरा निभाई जाती है। विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन का मुहूर्त काल में ही हुआ। मध्यरात्रि के समय में ज्यादा होलिकाएं जलाई गईं। दहन से पूर्व होलिका का विधि विधान से पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका को लाल सूत से बांधा गया। बताशा, गुड़, तिल, जौ, लौ, पानी, उपटन, उपला, जौ का आटा, नारियल, पान का पत्ता, कपूर और अक्षत, और मिश्रित जड़ियां होलिका में डाली गईं। इसके बाद होलिका की परिक्रमा की गई। 
विज्ञापन


शहर और देहात के कई इलाकों में होलिका दहन का क्रम देर रात तक चलता रहा। शहर के कई स्थानों पर होलिका की मूर्ति आकर्षक रूप लगाई गई थी। ईको फ्रेंडली होलिका के साथ भूत, प्रेत, राक्षसी, होलिका माता की गोद में प्रह्लाद की मूर्तियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांडेयपुर में विशाल स्वरूप में होलिका की झांकी सजाई गई थी। तेलियाबाग, मलदहिया और नदेसर में होलिका को फूलों से आकर्षक सजाया गया था। होलिका को आधुनिक रूप में भी दिखाया गया था। चेतगंज, लंका, रवींद्रपुरी, अस्सी, सोनारपुरा समेत कई इलाकों में होलिका दहन हुए। 

8 को मनेगा रविंद्रपुरी कल्याण समिति का होली मिलन
रविंद्रपुरी कल्याण समिति की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को लेन नंबर पांच के पार्क में हुई। बैठक में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। समिति समाज में सक्रिय योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान करेगी। साथ ही होली मिलन कार्यक्रम को और भव्य तरीके से आयोजित करेगी। बैठक में संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल, अध्यक्ष अनुज डिडवानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश सोनेजा, महामंत्री अंकुर अग्रवाल, अजीत बजाज, डॉ. रूबी शाह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed