{"_id":"62f48764303007264b064cf8","slug":"hindu-yuva-vahini-workers-accused-of-misbehavior-and-assault-on-the-police-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं का पुलिस पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं का पुलिस पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप
Thu, 11 Aug 2022 10:06 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:06 AM IST
सार
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चौकाघाट पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। पुलिस पर बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैतपुरा थाने की चौकाघाट पुलिस चौकी पर बुधवार की रात हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी पर तैनात दो प्रशिक्षक उपनिरीक्षक और सिपाहियों पर बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर जैतपुरा मथुरा राय मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
दरअसल, रात आठ बजे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता चौकाघाट पुलिस चौकी पर पहुंचे और दो दिन पहले दोषीपुरा इलाके में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में पुलिस के ऊपर लीपापोती का आरोप लगाकर हंगामा करने के साथ चौकी का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस चौकी पर मौजूद दो अंडर ट्रेनिंग एसआई और कुछ सिपाहियों से उनकी झड़प और धक्का मुक्की हो गई। रात 10:30 बजे तक चौकाघाट पुलिस चौकी पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ था।