फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindu Yuva Vahini Worker Gaurav Dubey Assaulted FIR Registered in Varanasi

Varanasi News: हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता के साथ मारपीट, एफआईआर दर्ज, दो लोग पुलिस हिरासत में

Tue, 14 Apr 2026 11:47 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 14 Apr 2026 11:47 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट की भेलूपुर पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि कार्यकर्ता से मारपीट के साथ ही पार्टी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। 

विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini Worker Gaurav Dubey Assaulted FIR Registered in Varanasi
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के भेलूपुर थाना क्षेत्र के सोनारपुरा स्थित लस्सी की दुकान के पास हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता से मारपीट का मामला सामने आया है। रतनपुर कटेसर चंदौली निवासी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता गौरव दुबे की शिकायत पर कृश यादव और सुरेश यादव सहित अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
आरोप है कि वो सोनारपुरा स्थित लस्सी की दुकान पर खड़े थे। इस दौरान आरोपी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। सभी ने उनके संगठन हिंदू युवा वाहिनी के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने लगे। मारपीट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सभी ने जान से मारने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमले के मामले में कल आएगा फैसला, राहुल गांधी मामले में छह मई को सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि संगठन को अपमानित करने के कारण उनके मन मे गहरा असर पड़ा है। उनकी सामाजिक छवि भी धूमिल हुई है, जिससे वे बहुत आहत हैं। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed