फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hillary Clinton is coming to Kashi today: will attend Ganga Aarti at Vishwanath Dham and Dashashwemadh Ghat

आज काशी आ रही हैं Hillary Clinton: विश्वनाथ धाम और दशाश्वेमध घाट की गंगा आरती में होंगी शामिल, ये है शेड्यूल

Thu, 09 Feb 2023 01:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 09 Feb 2023 01:55 PM IST
सार

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन तीन दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी पहुंच रही हैं। तीन दिन के वाराणसी दौरे में हिलेरी बनारस की संस्कृति और परंपरा से रूबरू होंगी। 

विज्ञापन
Hillary Clinton is coming to Kashi today: will attend Ganga Aarti at Vishwanath Dham and Dashashwemadh Ghat
hillary clinton

विस्तार

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन गुरुवार यानि आज तीन दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचेंगी। उनके आगमन से पहले पुलिस और प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। तीन दिन के वाराणसी दौरे में हिलेरी बनारस की संस्कृति और परंपरा से रूबरू होंगी। हिलेरी क्लिंटन विश्वनाथ धाम, और रामनगर का भ्रमण भी करेंगी। दशाश्वेमध घाट की गंगा आरती में भी शामिल होंगी। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि उनके आगमन को लेकर सोमवार को एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के लिए बैठक हुई थी। बैठक के दौरान एयरपोर्ट परिसर के साथ ही आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी के लिए अमेरिकी एजेंसी के अधिकारी भी वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन क्रूज से गंगा के घाटों को निहार सकती हैं। कुछ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से भी मिल सकती है। 
विज्ञापन

 
ये रहेगा पूरा शेड्यूल 

हिलेरी क्लिंटन दिन में तीन बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी और फिर होटल ताज में रिफ्रेशमेंट रहेगा। शाम पांच बजे नमो घाट जाएंगे और वहां से क्रूज से गंगा आरती देखने जाएंगी। ब्रजरामा पैलेस में डिनर होगा और फिर होटल में वापसी होगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed