Varanasi News: वाराणसी में शुरू होगी हेलीपोर्ट सेवा, जमीन की तलाश शुरू, बढ़ेगा रोजगार
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन जगहों पर यह सेवा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर संचालित की जाएगी। आगरा व मथुरा में पीपीपी मोड पर इसके संचालन के लिए निजी निवेशक का चयन कर लिया गया है। जल्द ही अनुबंध पर दस्तखत किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी दर्शन के साथ ही अन्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीपोर्ट बनाया जाएगा। वाराणसी में हेलीपोर्ट के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। पर्यटन विभाग की ओर से वाराणसी, प्रयागराज, नैमिषारण्य, चित्रकूट, लखनऊ, अयोध्या, कुशीनगर का सर्किट बनाया जाएगा। सभी का अलग-अलग पैकेज होगा। इन प्रमुख शहरों में हेलिपोर्ट सेवा शुरू होने से यात्रियों का आकर्षण बढ़ेगा।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन जगहों पर यह सेवा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर संचालित की जाएगी। आगरा व मथुरा में पीपीपी मोड पर इसके संचालन के लिए निजी निवेशक का चयन कर लिया गया है। जल्द ही अनुबंध पर दस्तखत किया जाएगा।
कम समय में अधिक भ्रमण
पर्यटन मंत्री ने बताया कि हेलिपोर्ट सेवा शुरू होने से पर्यटक कम से कम समय में अधिक से अधिक स्थानों का भ्रमण कर सकेंगे। सभी शहरों का अलग-अलग पैकेज होगा, जिससे जो जहां होगा, वह आसानी से उड़ान भर सकेगा। सेवा शुरू होने से लोगों को रोजगार मिलेगा, होटल व रेस्टोरेंट व्यावसायियों, ट्रेवेल ऑपरेटर व छोटे कारोबारियों को भी काफी काम मिलेगा।