{"_id":"5e372dca8ebc3e4b1a0f5530","slug":"health-varanasi-news-vns508532025","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले में सेहत की जांच कराने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेले में सेहत की जांच कराने उमड़ी भीड़
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के पहले दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सेहत की जांच कराने वालों की भीड़ उमड़ी रही। यहां 4600 लोगों की जांच कर परामर्श के साथ ही जरूरी दवाइयां भी बांटी गई। इस दौरान महिलाओं, बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया।
हर रविवार को लगने वाले स्वास्थ्य मेले का शिवपुर प्राथमिक स्वास्थ्य कें द्र पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने कहा कि सभी को स्वस्थ रखना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार वचनबद्ध है। काशी विद्यापीठ पीएचसी पर रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, सेवापुरी में विधायक नीलरतन पटेल, चिरईगांव में विधायक केएन सिंह और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे मेले का उद्घाटन कर वार्ड, प्रसव कक्ष, दवा स्टोरेज आदि का निरीक्षण किया।
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 24 शहरी समेत 52 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1600 पुरुष, 2500 महिलाओं एवं 700 बच्चों की जांच की गई। इस दौरान मलेरिया, कैंसर, टीबी, डेंगू के साथ ही बीपी, शुगर, मुख, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। मेले में 331 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में जांच के बाद टीकाकरण और गोर्ल्डन कार्ड भी दिया गया। चौबेपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा में सीएचसी प्रभारी डॉ. आरबी यादव के निर्देशन में 130 लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया गया। राजातालाब के विकासखंड आराजी लाइन के महगांव में आरोग्य मेले में डॉ. अजय और अनामिका के नेतृत्व में 121 रोगियों का परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई। चिरईगांव के पीएचसी, गोबरहां, कादीपुर सारनाथ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में कुल 468 मरीजों की जांच की गई। रोहनिया के महंगाव स्वास्थ्य केन्द्र पर आरोग्य मेले में डॉ. अजय और अनामिका के नेतृत्व में 121 रोगियों का परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई। इस दौरान यहां पर कुष्ठ रोग की भी जांच की गई।