फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Health Department busy preparing for vaccination of youth, from May 1, those above 18 years of age will be vaccinated

युवाओं के टीकाकरण की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग, एक मई से 18 साल से अधिक उम्र वालों को लगेगा टीका

Tue, 20 Apr 2021 06:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Apr 2021 06:54 PM IST
सार

अगले सप्ताह जिले में आएगी कोरोना वैक्सीन की बड़ी खेप

विज्ञापन
Health Department busy preparing for vaccination of youth, from May 1, those above 18 years of age will be vaccinated
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाए जाने के आदेश के बाद अब स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। इसके लिए टीकाकरण केंद्रों की सूची के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह कोरोना वैक्सीन की बड़ी खेप भी वाराणसी आ सकती है।

विज्ञापन

अब तक 45 से 60 साल तक के लोगों का टीकाकरण हो रहा था लेकिन अब जिले में 18 साल से 45 साल तक के सभी लोगों की सूची तैयार कराने में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। सूत्रों के अनुसार जिले में इस उम्र के लोगों की संख्या करीब 10 से 12 लाख बताई जा रही है लेकिन अभी आधिकारिक आंकड़ा नहीं जारी हुआ है।

विज्ञापन

अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि अगले सप्ताह तक वाराणसी को कोरोना की पर्याप्त वैक्सीन मिल जाएगी। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि कितने केंद्र पर टीकाकरण होगा। इसकी सूची बनाने के साथ ही नोडल अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे। टीका लगवाने के लिए लोगों को पहले की तरह आधार कार्ड लेकर जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed